सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र...

NEWS Leaders : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया मोड, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्‍मेदारी, सलमान ख़ान को लेकर क्या कहा जानिए

0

NEWS Leaders : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया मोड, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्‍मेदारी, सलमान ख़ान को लेकर क्या कहा जानिए

न्यूज लीडर्स डेस्क

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शामिल होने की बात सामने आई है। मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड में लगातार हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच और पूछताछ में कई ऐसे राज खुल रहे हैं, जिन्हें जानकर हैरानी होगी।

“लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खुलासे के बाद सलमान खान की भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है”

●》 सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हत्या की जिम्मेदारी ली》》

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे। हमने कभी पहले वार नहीं किया है।’

●》शूटर्स की हुई पहचान.》》

हरियाणा और यूपी के शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की। 3 शूटर्स में से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार है। एक शूटर हरियाण और 2 उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। ये 40 दिन से मुंबई में ही ठहरे थे।

“बाबा सिद्दीकी को Y-कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन घटना के समय उनके साथ कोई कॉन्स्टेबल नहीं था”

●》हत्या में चौथे शूटर्स का नाम आया सामने.》》

हत्या में शामिल चौथे आरोपी की पहचान हो गई है। चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है जिसे पकड़ने की कोशिश जारी है। इससे पहले तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे। आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरमेल हैं।

शिव और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। जबकि गुरमेल हरियाणा का रहने वाला है। धर्मराज और गुरमेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवा फरार है। बताया जा रहा है कि उसे इस हत्या की सुपारी दी गई थी। अब चौथे आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान अख्तर के रूप में की गई है।

●》और अंत में.》》

लॉरेंस अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसने 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर फायरिंग कराई थी। जेल में लॉरेंस से पूछताछ कराई जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!