सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ...

NEWS Leaders : अपडेट खबर, देखिए लीडर्स

0

NEWS Leaders : अभी तक की प्रमुख खबरें, देखिए लीडर्स

न्यूज लीडर्स : अभी तक

● प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजयदशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते कहा,

“देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।”

● स्वयंसेवी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के स्थापना दिवस पर नागपुर में विजयादशमी के अवसर पर स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकला।इस अवसर पर प्रमुख अतिथि डॉ. के राधाकृष्णन व सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की।

● आज विश्व गठिया दिवस है। हड्डियों में पोषक तत्वों की कमी के कारण असहनीय पीड़ा होती है, जिसे गठिया या अर्थराइटिस कहा जाता है।
हड्डी रोग के प्रति जागरूकता के लिए हर वर्ष 12 अक्‍टूबर को यह दिवस मनाया जाता है।

● भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच आज हैदराबाद में खेला जाएगा।
मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम श्रृंखला में दो-शून्‍य से आगे है।

● नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते कहा,अन्याय पर न्याय एवं असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयदशमी की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि यह त्यौहार आपके जीवन को हर्षोल्लास से भर दे।

● नेशनल कॉन्फ्रेंस-एनसी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में एक पत्र सौंपा।

● शुक्रवार रात तमिलनाडु के पोन्नेरी-कावरापेट्टई रेलवे स्टेशनों के बीच चेन्नई-गुडूर रेलखंड पर ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं।

● सिगरेट के कश लगाते हुए पुलिस से उलझे दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह।
टीआई के मुंह पर छोड़ा सिगरेट का धुआं, महिला पुलिस अधिकारी को खुलेआम धमकी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!