सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान Bhopal : MP सरकार का बड़ा फैसला : सरदार सरोवर प्रभावितों के भूखंड पंजीयन होंगे नि:शुल्क, 25,600 परिव...

NEWS Leaders : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजन अर्चन किया

0

NEWS Leaders : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजन अर्चन किया

भोपाल : न्यूज लीडर्स

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की।

उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नति, जनता के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये बाबा महाकाल से प्रार्थना की। श्रीमती मुर्मु ने नन्दी हॉल में बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे।

पूजन के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से अंगवस्त्र, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। पूजन पं. आकाश पुजारी द्वारा करवाया गया। सहायक पुजारी श्री शैलेंद्र शर्मा, श्री राम पुजारी, श्री अभिषेक शर्मा और श्री अजय पुजारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!