सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

NEWS Leaders : जहां सूरज आकर डाले सबसे पहले डेरा, यह भारत देश है मेरा, आचार्य दादूजी के गायन के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

0

NEWS Leaders : जहां सूरज आकर डाले सबसे पहले डेरा, यह भारत देश है मेरा, आचार्य दादूजी के गायन के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

भागवत कथा तो आपके आने का बहाना है, सच तो यह है कि आप सबके अन्तर्मन को जगाना है। उक्त विचार आचार्य श्री दादू जी महाराज ने शहर के श्री बालाजी कॉटन इंडस्ट्रीज पर 12 अगस्त से जारी श्रीमद् भागवत जी कथा का आज समापन  के अवसर पर कहे।

●》श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ.》》

श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ  एक विशाल कलश यात्रा से हुआ जो गायत्री शक्तिपीठ परिसर से निकलकर बालाजी कॉटन पहुंची। जहां मालवीय परिवार के सदस्यों ने श्रीमद्भागवत जी व आचार्यश्री  दादूजी महाराज की धार्मिक महत्व अनुसार अगवानी की। श्रीमद्भागवत सत्संग लगातार एक सप्ताह चली।
जिसका खेतिया शहर एवं शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने कथा का रसपान किया है।

●》श्रीमद् भागवत कथा से श्रावण मास में वातावरण धर्ममय हुआ.》》

श्री दादूजी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से श्रीमद्भागवत कथा के साथ साथ जीवन जीने के उपाय, कर्मों की प्रधानता पर अपनी बात कही। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से श्रावण मास में वातावरण धर्ममय हुआ। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां कथा श्रवण करने पहुंचे आज कथा समापन के अवसर पर आचार्य श्री दादू जी महाराज ने राष्ट्र भक्ति व अपने अन्तर्मन को लेकर विचार रखे।

देश भक्ति का गीत सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। कथा के समापन दिवस पर कई लोंगो कथा में पहुंच कर पूजन कर आचार्य श्री का अभिनन्दन भी किया। कथा के आयोजक कथा सुनने आये सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते रहे। श्रावण माह में हुए इस आयोजन में सप्ताह भर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति बनी रही।

●》और अंत में.》》

कथा समापन के दौरान पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल अपने साथियों,भाजपा के पदाधिकारियों सहित शामिल हुए। आचार्य श्री का शहर की अनेक संस्थाओं के प्रमुखों ने अभिनन्दन किया। श्रीबालाजी कॉटन में आयोजित श्रीमद भागवत जी सत्संग के प्रमुख आयोजक गजानंद बालासा मालवीय परिवार की और से अमित मालवीय ने कथा श्रवण हेतु पधारें श्रद्धालुओं का विनम्रता से आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!