सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग

NEWS Leaders : विकसित भारत के लक्ष्य को समर्पित है बजट – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0

NEWS Leaders : विकसित भारत के लक्ष्य को समर्पित है बजट – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

न्यूज लीडर्स भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को समर्पित बजट प्रस्तुत किया गया है। बजट में दैदिप्यमान भारत का भाव और महंगाई दर पर नियंत्रण की भावना स्पष्टत: परिलक्षित होती है। प्रस्तुत बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण बधाई की पात्र हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि उत्पादकता, रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, आर्थिक विकास, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय पर पूरा बजट केन्द्रित है।

निश्चित रूप से प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अपनी एक नई पहचान कायम करेगा। यह बजट मध्यप्रदेश को भी विकास के पथ पर कदम से कदम मिलाने का मौका देगा। विकसित भारत में ही विकसित मध्यप्रदेश की संभावना निहित है। सम्पूर्ण बजट के लिए बधाई और शुभकामनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!