सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

NEWS Leaders : छात्र कांग्रेस और सरकार आमने सामने, वाटर कैनन आंसू गैस के गोले से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

0

NEWS Leaders : छात्र कांग्रेस और सरकार आमने सामने, वाटर कैनन आंसू गैस के गोले से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

न्यूज लीडर्स : भोपाल

नर्सिंग घोटाला, NEET पेपर लीक, छात्र संघ चुनाव जैसे मुद्दों पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस की छात्र इकाई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। साथ ही छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज भी की गई।

●》》सीएम हाउस घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोका.》》

सोमवार दोपहर प्रदेशभर से भोपाल पहुंचे एनएसयूआई के करीब दो हजार कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सीएम हाउस का घेराव करने के लिए चल पड़े। जिन्हें रेडक्रॉस हॉस्पिटल के पास बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया।

“प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, नर्सिंग घोटाले के व्हिसलब्लोअर रवि परमार, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे भी शामिल थे”

रेडक्रॉस हॉस्पिटल के पास NSUI कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग कूदने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शनकारियों को तितर बितर किया। हालांकि, कुछ ही मिनट में एक बार फिर प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। ऐसे में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी की गई। प्रदर्शनकारियों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रदर्शनकारियों को शहर के दूरस्थ थानों में लेकर गई। कई दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खजुरी थाने के पास वैन से उतारा। वहीं, जीतू पटवारी व वरुण चौधरी को अलग अलग थाने में ले गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!