सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा...

NEWS Leaders : कैबिनेट मंत्री बने रामनिवास रावत, शपथ में हुई चूक, दोबारा लेना पड़ी शपथ, कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

0

NEWS Leaders : कैबिनेट मंत्री बने रामनिवास रावत, शपथ में हुई चूक, दोबारा लेना पड़ी शपथ, कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

न्यूज लीडर्स भोपाल

आज राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार हेतु आयोजित शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।  

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विधायक श्री रामनिवास रावत को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई मंत्री शामिल हुए।

●》》शपथ में हुई चूक दोबारा लेना पड़ी शपथ.》》

रामनिवास रावत ने सुबह 9 बजे शपथ ली, उन्होने मंत्री के बजाय राज्य मंत्री कह कर शपथ ली. बाद में गलती का अहसान होने के बाद उन्हे राज्यपाल ने दुबारा मंत्री पद की शपथ दिलाई. दोनों तरह के शपथ लेते वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चित है.

दोबारा शपथ लेते हुए

पहले राज्य मंत्री की शपथ लेते हुए

“मध्य प्रदेश सरकार में अब कुल मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में 3 पद अभी खाली है”

मुख्य मंत्री ने रावत को दी बधाई देते कहा,

“श्री रामनिवास रावत जी को मंत्री पद की शपथ लेने पर मैं अपनी ओर से बहुत-बहुत बधाई देता हूं. निश्चित ही आपके दीर्घ अनुभव का लाभ चंबल क्षेत्र के विकास के साथ ही मध्यप्रदेश को मिलेगा. यशस्वी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ,

मंत्री बनने के बाद रावत विधायक पद से विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद उनकी विधानसभा सीट विजयपुर पर उपचुनाव होगा। श्योपुर की विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल 2024 को कांग्रेस छोड़ी थी।

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा नेता रामनिवास रावत ने कहा,”मैं मुख्यमंत्री और पूरी पार्टी का बहुत धन्यवाद करता हूं। मुझे जो भी कार्यभार दिया जाएगा मैं उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा”

●》》कांग्रेस की रामनिवास रावत को लेकर तीखी प्रतिक्रिया.》》

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!