सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल...

NEWS Leaders : हाथरस पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बंधाया ढांढस, बोले- सीएम योगी से है अपील, दिल खोलकर पीड़ितों को दें मुआवजा

0

NEWS Leaders : हाथरस पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बंधाया ढांढस, बोले- सीएम योगी से है अपील, दिल खोलकर पीड़ितों को दें मुआवजा

“किसी ने बताया मां को खोने का दुख तो कोई फूट-फूटकर रोया, राहुल से मिलकर भावुक हुए हाथरस भगदड़ के पीड़ित, 25 मिनट की मुलाकात में गले मिलकर रोने लगे बच्चे-बुजुर्ग, जब हाथरस के पीड़ितों से मिले राहुल”

न्यूज लीडर्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के अलीगढ में हाथरस भगदड़ पीड़ितों से सुबह मुलाकात करने के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हाथरस पहुंचे। यहां पर उन्होंने हाथरस भगदड़ में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात और उन्हें ढांढस बंधाया। जमीन पर बैठकर उन्होंने पीड़ितों से बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

●》》हाथरस भगदड़ : पीड़ितों से मिले राहुल गांधी.》》

पीड़ितों से मुलाकातर करने के बाद राहुल गांधी ने कहा,

“दुख की बात है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं। मुआवजा सही मिलना चाहिए।”

मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए। परिवारवालों से मेरी बातचीत हुई है।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा,

“राहुल गांधी पीड़ित परिवारों के दुख को जाना और उसके बाद उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और मुआवजे को बढ़वाने की कोशिश करेंगे। इस दुर्घटना की कार्रवाई होनी चाहिए।”

पीड़ित परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा,

“राहुल गांधी हमसे पूछा कि आप दोषी किसको मानते हो? हमने कहा कि हम इस घटना के लिए भोले बाबा को दोषी मानते हैं।”

●》》और अंत में.》》

दो जुलाई को सत्संग के दौरान हाथरस में भगदड़ मची थी। भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!