सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ...

NEWS Leaders : अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 9 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

0

NEWS Leaders : अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 9 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

बुधवार को 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये

भोपाल : न्यूज लीडर्स

विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र क्र. 123 अमरवाड़ा (अजजा) के लिये भरे गये नाम निर्देशन पत्रों की वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 9 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन बुधवार को 7 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उप-निर्वाचन में अब 9 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गये हैं। इन अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/  पर देखी जा सकती हैं। अमरवाड़ा में बुधवार, 10 जुलाई को मतदान होगा। मतगणना शनिवार, 13 जुलाई को होगी।

●》》अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को रहेगा अवकाश.》》

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की सुविधा के लिये मतदान दिवस (10 जुलाई बुधवार) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्स्‍ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!