सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा...

NEWS Leaders Indore : कैलाश जी के बयान से विधायक मनोज पटेल समर्थकों ने विजयवर्गीय का फूंका पुतला, माफी की मांग पर अड़े

0

इंदौर न्यूज लीडर्स

अपने बयानों के कारण भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को परेशानी झेलना पड़ती है। इस बार उनकी टिप्पणी ने देपालपुर विधायक मनोज पटेल के समर्थकों को नाराज कर दिया। इसके बाद समर्थकों ने विजयवर्गीय का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।

भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह रखा गया था। जब कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर आए विजयवर्गीय के सम्मान में आयोजित समारोह में मंत्री विजयवर्गीय ने पहले अफसरों को लेकर कहा कि अफसरों के भरोसे तो योजना का बंटाढार हो जाता है। वे जब भाषण दे रहे थे तभी हाॅल में देपालपुर विधायक मनोज पटेल का आना हुआ।

“विजयवर्गीय के बयान पर मचा बवाल, विधायक मनोज पटेल समर्थकों ने पुतला जलाया”

उन्हें देख विजयवर्गीय ने अपने भाषण में कहा,


“आईए मनोज जी, कुछ देर रुक कर विजयवर्गीय ने कहा कि मनोज जी जैसे लोग जीत गए। बहुत बड़ी बात है यह”

विजयवर्गीय की बात सुनकर हाॅल में बैठे कई पदाधिकारी हंसने लगे और तालियां भी बजा दी। विजयवर्गीय की बात से मनोज पटेल भी कार्यक्रम के दौरान असहज नजर आए।
विजयवर्गीय के बयान के बाद पटेल समर्थकों ने गौतमपुरा और देपालपुर में विजयवर्गीय का पुतला जलाया। समर्थकों ने कहा कि विजयवर्गीय भाजपा के वरिष्ठ नेता है। अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना उन्हें शोभा नहीं देता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!