सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 नवंबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 नवंबर 2026 : वृषभ, मिथुन और मीन राशि के लिए लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ... Rashifal Today 23 नवंबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 22नवंबर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार Rashifal Today 20 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और मिथुन को सफलता के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 19 नवंबर 2026 :  वृषभ, कर्क और तुला राशि को धन लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ... Rashifal Today 18 नवंबर 2026 :  , वृषभ और तुला को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 17 नवंबर 2026 : मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, मकर-कुंभ के लिए नए अवसर, जान... Rashifal Today 16 नवंबर 2026 : वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह... Rashifal Today 13 नवंबर 2026 :  मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

NEWS Leaders Indore : कैलाश जी के बयान से विधायक मनोज पटेल समर्थकों ने विजयवर्गीय का फूंका पुतला, माफी की मांग पर अड़े

0

इंदौर न्यूज लीडर्स

अपने बयानों के कारण भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को परेशानी झेलना पड़ती है। इस बार उनकी टिप्पणी ने देपालपुर विधायक मनोज पटेल के समर्थकों को नाराज कर दिया। इसके बाद समर्थकों ने विजयवर्गीय का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।

भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह रखा गया था। जब कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर आए विजयवर्गीय के सम्मान में आयोजित समारोह में मंत्री विजयवर्गीय ने पहले अफसरों को लेकर कहा कि अफसरों के भरोसे तो योजना का बंटाढार हो जाता है। वे जब भाषण दे रहे थे तभी हाॅल में देपालपुर विधायक मनोज पटेल का आना हुआ।

“विजयवर्गीय के बयान पर मचा बवाल, विधायक मनोज पटेल समर्थकों ने पुतला जलाया”

उन्हें देख विजयवर्गीय ने अपने भाषण में कहा,


“आईए मनोज जी, कुछ देर रुक कर विजयवर्गीय ने कहा कि मनोज जी जैसे लोग जीत गए। बहुत बड़ी बात है यह”

विजयवर्गीय की बात सुनकर हाॅल में बैठे कई पदाधिकारी हंसने लगे और तालियां भी बजा दी। विजयवर्गीय की बात से मनोज पटेल भी कार्यक्रम के दौरान असहज नजर आए।
विजयवर्गीय के बयान के बाद पटेल समर्थकों ने गौतमपुरा और देपालपुर में विजयवर्गीय का पुतला जलाया। समर्थकों ने कहा कि विजयवर्गीय भाजपा के वरिष्ठ नेता है। अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना उन्हें शोभा नहीं देता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!