सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध...

NEWS Leaders : पानसेमल में गणेश उत्सव को लेकर समिति सदस्यों की थाने पर बैठक, नगर में हिंदू शौर्य जागरण यात्रा निकली

0

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

पानसेमल पुलिस थाने पर गणेश उत्सव को लेकर नगर के विभिन्न वार्डो में गणेश उत्सव समिति के सदस्यो के साथ बैठक की गई। बैठक में उपस्थित जनों से आवश्यक जानकारी लेकर पांडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष चर्चा करते हुए उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाने की बात कही।

थाना प्रभारी पानसेमल रमेश प्रसाद तिवारी ने बताया की गणेश उत्सव में लगाए जाने वाले पंडाल को बनाने में ध्यान रखा जाये की उस मार्ग से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य वाहनों की आवजाही में कोई समस्या उत्पन्न न हो और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उत्सव समिति के सदस्य करें।
बैठक में तहसीलदार जितेंद्र भावसार ने कहा की गणेश उत्सव में साउंड सिस्टम को निर्धारित समय सीमा तक ही बजाए, देर रात में और आपत्तिजनक गीत बजाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। नगर परिषद सीएमओ रामप्रसाद भांवरे ने गणेश उत्सव समिति के सदस्यो से प्रशासन व पुलिस प्रबंधन के साथ सहयोग करने की बात कही। बैठक के बाद अधिकारियों ने नगर के भोई प्लॉट, बस स्टैंड, उत्तर गली, नए प्लॉट सहित अन्य मोहल्लों में भ्रमण किया और संबंधित गणेश उत्सव के सदस्यो को सावधानी रखने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस थाना परिसर में बैठक के दौरान तहसीलदार पानसेमल जितेंद्र भावसार, पुलिस थाना प्रभारी रमेश प्रसाद तिवारी, उप निरीक्षक जानी चारेल, सहायक उप निरीक्षक जगदीश चौहान, सहायक उप निरीक्षक, हेमराज वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेश नय्यर, प्रधान आरक्षक सुमित मीणा, आरक्षक महेंद्र प्रजापति, नगर परिषद सीएमओ रामप्रसाद भावरे, जल प्रदाय शाखा से देवानंद खेरे, नगर परिषद स्वच्छता शाखा के प्रभारी सतिलाल मराठे, राजस्व शाखा प्रमुख अंबालाल ठाकरे,सहित अन्य कर्मचारि, गणेश उत्सव समिति के सदस्य और गणमान्य जन मौजूद रहे।

▪︎》》विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने निकाली हिंदू शौर्य जागरण यात्रा, जय श्री राम के गूंजे जयघोष.》》

पानसेमल नगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कृषि उपज मंडी से  हिंदू शौर्य जागरण यात्रा निकाली। यह यात्रा हिंदुओ के बलिदान और महपुरुषो के शोर्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही है।

आपको बता दे, बाजीराव पेशवा के समाधि स्थल रावेर खेड़ी से यह यात्रा प्रारंभ की गई थी जो जिले के विभिन्न नगर और ग्रामों में भ्रमण करेगी। यात्रा में दुर्गा वाहिनी की बहनों और दीदीयो ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। जलगोन रोड, बंजारा टांडा, नया प्लॉट से उत्तर गली होते हुए धर्मशाला के निकट यात्रा का समापन हुआ।

नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री मनोज वर्मा, विभाग सह संयोजक संजय गोयल, विभाग धर्म प्रसार प्रमुख प्रीतम चौहान, सेंधवा जिला विहिप अध्यक्ष डॉ ललित तंवर, जिला मंत्री मयंक वाजपेई, जिला सेवा प्रमुख रविंद्र मराठे, जिला समरसता प्रमुख गिरीश पाटिल, पानसेमल प्रखंड संयोजक हरी जाधव, प्रखंड समरसता संयोजक दिलीप म्हाले सहित बजरंग दल पदाधिकारियों, कार्यकर्ता और सकल हिंदू समाज उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!