सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ...

न्यूज लीडर्स आनलाईन महासर्वे के शेष है अंतिम दो दिन, अभी तक करीब 34 हजार दर्शकों ने सर्वे में विजिट किया, गूगल एनालिटिक्स ने दी जानकारी

0

न्यूज लीडर्स डेस्क

न्यूज लीडर्स के महासर्वे में जागरूक दर्शकों ने मप्र के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में अपनी पसंद के लिए हजारों की संख्या में चुनावी कुंभ में भाग लिया है। यह सर्वे 9 सितंबर की रात 12 बजे तक चलेगा।

न्यूज लीडर्स के आनलाईन महासर्वे में बड़वानी और खरगोन जिले की पांच विधानसभाओं के लिए पांच दिनों में तकरीबन 34 हजार दर्शक महासर्वे से जुडे। न्यूज लीडर्स के आनलाईन सर्वे को अभी दो दिन और बचे है। उम्मीद है की शेष बचे दो दिनों में वोट देने वालों का आंकड़ा और बढेगा।

गूगल एनालिटिक्स हमें प्रतिदिन महासर्वे में दिलचस्पी लेने वाले की विधानसभा स्तर पर जानकारी दे रहा है। जिसकी तालिका दर्शकों के लिए प्रेषित है। इस तालिका में विजिटर की संख्या बताई जा रही है। अभी तक किसे कितने वोट मिले इसका परिणाम 9 सितंबर के बाद  सामने आयेगा की सर्वे में दर्शकों ने अपनी पसंद के किस उम्मीदवार को वोट किया।

▪︎》》अभी तक कितने दर्शक जुड़े महासर्वे से.》》

न्यूज लीडर्स आनलाईन महासर्वे के पांच दिनों में 33628 दर्शकों ने अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए भाग लिया। इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों ने न्यूज लीडर्स के महासर्वे पर विश्वास जताया। पहले चरण में बड़वानी-खरगोन जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र सेंधवा, बड़वानी, पानसेमल, भगवानपुरा और बड़वाह में महासर्वे 9 सितंबर तक प्रारंभ है।

▪︎》》कौनसी विधानसभा अभी तक रही अव्वल.》》

न्यूज लीडर्स आनलाईन महासर्वे के पांच दिनों में अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने के लिए सेंधवा विधानसभा के मतदाता जागरूक दिखे। गूगल एनालिटिक्स से मिली जानकारी अनुसार सेंधवा विधानसभा में 14041 दर्शकों ने अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए महासर्वे को देखकर अव्वल बनाया।

▪︎》》अन्य विधानसभाओं के बारे में भी जानिए.》》

न्यूज लीडर्स आनलाईन महासर्वे में पानसेमल विधानसभा से अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए 7890 दर्शकों ने विजिट किया। बड़वानी विधानसभा से 6002 और खरगोन जिले की भगवानपुरा विधानसभा से 2764 लोग जुड़े। बड़वाह विधानसभा का सर्वे 5 सितंबर को दर्शकों प्रेषित किया। अभी तक 845 दर्शकों ने अपनी पसंद के उम्मीदवार में अपनी दिलचस्पी दिखाई।

▪︎》》न्यूज लीडर्स आनलाईन सर्वे 3 सितंबर से 9 सितंबर तक.》》

न्यूज लीडर्स आनलाईन महासर्वे 3 सितंबर से 24 घंटों के लिए लगातार प्रारंभ है जो 9 सितंबर तक चलेगा। इस अवधि में दर्शक अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट कर सकेंगे। अवधि समाप्त होने के बाद न्यूज लीडर्स अपने दर्शकों को परिणाम से अवगत कराएगा।

▪︎》》और अंत में .》》

आपको बता दे, प्रतिदिन होने वाले वोट की जानकारी गोपनीय है। इस आनलाईन महासर्वे में किसे कितने लोगों ने पसंद किया। इसका खुलासा केवल परिणाम के साथ ही होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!