सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का...

NEWS Leaders : आई फ्लू ने दी दस्तक – सेंधवा सहित अन्य क्षेत्रों में फैल रहा आई फ्लू इंफेक्शन, लक्षण – बचाव के तरीके जानिए

0

“बरसात के मौसम में आई फ्लू  का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। कंजक्टिवाइटिस आंखों की एक बीमारी है, जिसे आंख आना, आंखों का गुलाबी होना या पिंक आई भी कहते हैं।”

न्यूज लीडर्स : स्पेशल रिपोर्ट

सेंधवा सहित देश में आंखों का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। सेंधवा शहर में भी इसके मामले देखे जाने लगें है। जिसके तेजी से बढ़ने की संभावना हैं।
यह आंखों की कंजंक्टिवाइटिस बीमारी है, जिसे आंख आना,आंखों का गुलाबी होना या पिंक आई भी कहते हैं। आई फ्लू ठीक होने में  5 से 10 दिन का समय लग सकता है।

▪︎》》आई फ्लू के लक्षण ! क्या होता है आंखों में जानिए.》》

आंखों के होने वाले इन्फेक्शन को आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस कहते हैं। इसमें इंफेक्शन होने वाले व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती है। इसके साथ ही आंखों से पानी निकलता रहता है और सूजन हो जाती है। जिस कारण आंखों से साफ नहीं दिखता।

▪︎》》कैसे फैलता है ये संक्रमण, जानिए.》》

अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपको यह वायरस हो सकता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले आंसुओं के संपर्क में आने से संक्रमण बढ़ जाता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के खांसी के दौरान छींकने से भी संक्रमण फैल सकता है।

▪︎》》आंखों में ज्यादा दर्द होने पर करें ये उपाय.》》

आंखों में ज्यादा दर्द होने पर थोड़ी-थोड़ी देर से ठंडे पानी से आंख धोएं। इसके अलावा गुलाब जल से आंख धोने से आंखों का इन्फेक्शन कम हो जाता है और आंखों की गंदगी हट जाती है।

▪︎》》आई फ्लू से बचने के उपाय जानिए.》》

▪︎》थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों की सफाई करें.
▪︎》आंखों को बार-बार न छुएं।
▪︎》अपने आसपास सफाई रखें।
▪︎》अपनी आंखों को समय-समय पर धोएं।
▪︎》अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं।
▪︎》पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें।
▪︎》संक्रमित व्यक्ती का बिस्तर, तौलिया या कपड़े इस्तेमाल न करें।
▪︎》टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें।

▪︎》》आई फ्लू से बचने के लिए क्या न करें.》》

अगर आपको आंखो का इंफेक्शन हो जाए तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें। इसके बाद कहे अनुसार नियमित दवा लें। अपनी उपयोग की चीजें, जैसे- तौलिया और रूमाल किसी के साथ शेयर न करें। आंखों के इंफेक्शन होने पर चश्मे का प्रयोग करें, भूलकर भी लेंस न लगाएं। इंफेक्शन होने के बाद घर पर ही रहें, अगर आप बाहर जाएंगे तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाएगा।

▪︎》》और अंत में.》》

आंखों में जलन और खुजली होने पर दवा डालें। किसी भी तरह के साबुन से अपने चेहरे को न धोएं।
कभी भी हाथों से आंख को न रगड़ें। बाहर से घर आने के बाद सबसे पहले अपना हाथ साफ करें, उसके बाद अपनी आंखों को साफ करें। आई ड्रॉप डालने से पहले भी अपने हाथ को अच्छे से साफ कर लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!