सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत... "25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या...

NEWS Leaders : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की झोली में चुनाव की जिम्मेदारी, चुनाव प्रबंधक समिति के संयोजक बने. नियुक्ति के क्या है सियासी अर्थ ?

0

न्यूज लीडर्स : भोपाल

नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। 

▪︎》》नरेंद्र सिंह तोमर को मिली चुनावी जिम्मेदारी.》》

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब महज चार महीने शेष हैं। इसे देखते हुए बीजेपी पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है। हाल ही में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्वनी वैष्णव को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एमपी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया है।

“एक कार्यकर्ता के रूप में हर किसी को समय-समय पर कुछ जिम्मेदारियां मिलती हैं। हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाए।”

“नवनियुक्त प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्रसिंह तोमर प्रदेश श कार्यालय पहुंचे,  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने स्वागत किया।”

▪︎》》तोमर की नियुक्ति के सियासी अर्थ.》》

विधानसभा चुनाव से पहले नरेंद्र सिंह तोमर की संयोजक के रूप में नियुक्ति के कई सियासी अर्थ निकाले जा रहे है। अब टिकट बंटवारें में तोमर की अहम भूमिका से इंकार नहीं कर सकते है। जहां शिवराज सिंह चौहान पर शिकंजा करेगा, वहीं ग्वालियर क्षेत्र में सिंधिया की मनमर्जी में गिरावट आएगी। तोमर की नियुक्ति शिवराज और सिंधिया के लिए झटका है। इस नियुक्ति आदेश के बाद तोमर समर्थकों में प्रसन्नता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!