सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय

NEWS Leaders Bhopal : मप्र विधानसभा में मिर्च-टमाटर की माला पहनकर पहुंची कांग्रेस की महिला विधायक

0

“बढ़ते सब्जी के दाम और महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन, मिर्च-टमाटर की माला पहनकर विधानसभा पहुंचीं, कहा- लाडली बहनों के एक हजार रुपए इसमें खर्च हो जा रहे हैं।”

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। 15वीं विधानसभा का यह अंतिम सत्र है। ऐसे में विपक्ष जहां कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है। सदन की कार्यवाही शुरू होने पहले कांग्रेस की महिला विधायक कल्पना वर्ण चर्चा का विषय बनीं।

टमाटर और मिर्ची की माला पहनकर विधानसभा पहुंचीं कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा के मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान सामने आया है। सारंग ने कहा कि विपक्ष विधानसभा में नौटंकी कर रहा है। सदन की एक गरिमा है, यहां जनता के मुद्दे उठाए जाते हैं। जनता के मुद्दे उठाएं हम जवाब देंगे नौटंकी न करें।

▪︎》》कल्पना वर्मा का भाजपा नेता पर पलटवार.》》

कल्पना वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा, ‘आज महंगाई से ज्यादा बड़ा मुद्दा कुछ नहीं है। जनता महंगाई से परेशान है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की बाद सदन में उठाना मेरा फर्ज है। नाटक-नौटंकी तो खुद सरकार कर रही है।

रैगांव से विधायक कल्पना वर्मा विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए टमाटर-मिर्टी की माला पहनकर विधानसभा पहुंचीं। बढ़ते सब्जी के दाम और महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधायक का यह अनोखा प्रदर्शन सुर्खियों में है।

यहां उन्होंने कहा कि बहनें हर तरफ़ परेशान हो रही हैं। लाडली बहनों के 1 हजार सिर्फ टमाटर और सब्जी खरीदने में जा रहे हैं। मैं सरकार की योजना का विरोध करती हूं। टमाटर और सब्ज़ियों के बढ़ते हुए दामों से जनता परेशान है। ऐसी योजनाओं का कोई फ़ायदा नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!