सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

NEWS Leaders : कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, मोदी पर दिया था नफरती बयान, कमलनाथ ने पीएम के दीर्घायु होने की कामना की

0

न्यूज़ लीडर्स ब्यूरो

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने दमोह जिले के हटा से गिरफ्तार कर पन्ना ले गई। गौरतलब है की कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लाकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके चलते उनपर मुकदमा दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री का बयान पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज दमोह के हटा से गिरफ्तार किया है।उन्हें पवई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूर्व में लगाई गई धाराओं में धारा 115 और 117 और बढ़ाई गई है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में राजा पटेरिया द्वारा दिए गए बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विरुद्ध प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया था। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

देखिये वीडियो

◇_कांग्रेस बचाव की मुद्रा में बयान से किया किनारा.》》

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बयान से कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा, मैं देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करता हूं। वहीं, कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने कहा था, कांग्रेस हिंसा का समर्थन नहीं करती है।

◇_राजा पटेरिया ने अपनी सफाई में कहा.》》

राजा पटेरिया ने इस मामले में वीडियो प्रसारित होने के बाद अपने स्पष्टीकरण में कहा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने इस मामले में नरेंद्र मोदी को हराने की बात कही थी, लेकिन उनके इस वीडियो के बाद पवई सहित अनेक स्थानों पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पटेरिया ने पन्ना जिले के पवई विधानसभा में कांग्रेस मंडलम की बैठक में इस बात को उठाया था जिसके उपरांत पटेरिया के विरुद्ध धारा 195 के तहत मामला दर्ज किया गया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!