सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र...

Khargone जिले में चाकू की नोंक पर गुंडागर्दी, पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, गुटखा थूकने से विवाद CCTV में कैद

1

Khargone जिले में चाकू की नोंक पर गुंडागर्दी, पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, गुटखा थूकने से विवाद CCTV में कैद

Neweleaders : दिग्विजय सिंह पटेल खरगोन

खरगोन जिले के खलटाका क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर एक बदमाश ने चाकू की नोंक पर पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। मामूली विवाद गुटखा थूकने से शुरू हुआ और देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पानवा निवासी शिवम पिता अशोक मेवाड़े अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा था। इस दौरान आरोपी ने पास रखी कुर्सी के पास गुटखा थूक दिया।

जब पंप कर्मचारी भीमसिंह ने उसे ऐसा करने से रोका, तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और पंप मालिक जयदीप पटेल को पूरी घटना की जानकारी दी।

मामला यहीं नहीं रुका—जब पंप मालिक ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, तो उसने जेब से चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी ने खलटाका पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिवम मेवाड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1 Comment
  1. xnxx videos says

    Fastidious nswer baack iin return oof this quewry wuth firm arguments annd exxplaining thee hole thing rewgarding that.
    xnxx

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!