सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों ... Rashifal Today 05 अगस्त 2026 : सप्तमी पर बन रहे विशेष योग, जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे ब... Rashifal Today 04 अगस्त 2026 : षष्ठी पर बन रहे शुभ संयोग, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बर... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : पंचमी पर किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सतर्क? सुकर्...

मां नर्मदा जल की कांवड़ लेकर 150 किमी पदयात्रा, सप्तश्रृंगी धाम में जलाभिषेक, आस्था की अनोखी मिसाल, 19 वर्षों से जारी यात्रा में उमड़ी भक्ति

0

Newsleaders : मां नर्मदा जल की कांवड़ लेकर 150 किमी पदयात्रा, सप्तश्रृंगी धाम में जलाभिषेक, आस्था की अनोखी मिसाल, 19 वर्षों से जारी यात्रा में उमड़ी भक्ति

⏩ Newsleaders : सतीश केवट पानसेमल

आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम एक बार फिर देखने को मिला, जब नर्मदा तट से मां नर्मदा के पवित्र जल की कांवड़ लेकर करीब 100 श्रद्धालु महाराष्ट्र के चांदसेली के लिए पदयात्रा पर निकले। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का भी संदेश देती है।

बड़वानी जिले के ब्राह्मणगांव स्थित नर्मदा तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने कांवड़ भरी और पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा करीब 150 किलोमीटर लंबी है, जिसे श्रद्धालु 9 दिनों में पूर्ण करते हैं।

यात्रा का उद्देश्य महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा तहसील स्थित चांदसेली गांव में विराजित मां सप्तश्रृंगी देवी के मंदिर में जलाभिषेक करना है। पदयात्रा मंडल के प्रमुख सदस्य राजेश पटले ने बताया कि यह परंपरा पिछले 19 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है, जो देवीदास महाराज के मार्गदर्शन में संचालित होती है।

इस धार्मिक यात्रा में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई गांवों के श्रद्धालु शामिल होते हैं। जिनमें चांदसेली, मानमोडीया, भोंगरा के साथ पानसेमल तहसील के मतराला, करणपुरा और चाचरिया गांव के भक्त बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।

पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति-भाव से भजन-कीर्तन करते हुए पैदल चलते हैं और धर्म जागरण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश भी देते हैं। यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र में आस्था, एकता और परंपरा का जीवंत उदाहरण बन चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!