सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने...

Newsleaders : मप्र शासन कटघरें में हाजिर हो !, भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल मामले में हाई कोर्ट ने 15 जनवरी को चीफ सेक्रेट्री को किया तलब

0

Newsleaders : भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल मामले में हाई कोर्ट ने 15 जनवरी को चीफ सेक्रेट्री को किया तलब

न्यूज लीडर्स : इंदौर

इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत एवम सैंकड़ों लोगों के बीमार होने के मामले में दायर जनहित याचिकाओं पर आज हुई सुनवाई के दोरान हाई कोर्ट ने 15 जनवरी को प्रदेश के चीफ सेक्रेट्री को तलब किया है।

ये जनहित याचिका एडवोकेट रितेश इनानी एवं पूर्व पार्षद महेश गर्ग एवं प्रमोद द्विवेदी द्वारा एडवोकेट मनीष यादव के माध्यम से डायर की गई है। गत 2 जानवरी को हुई सुनवाई के दौरान सरकार को मामले में स्टेटस रिपोर्ट पेश की थी। इसमें 4 लोगो की इस मामले में मौत होना बताया गया था जबकि उस दिन भी मौत के आंकड़े अधिक थे। अब यह संख्या और बढ़ चुकी है।

आज जस्टिस विजय कुमार शुक्ला एवं जस्टिस आलोक अवस्थी की नियमित डिवीजन बेंच में  पहली बार मामले की सुनवाई हुई। एडवोकेट इनानी ने बताया कि इसमें कोर्ट ने  वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 15 जनवरी को मुख्य सचिव को उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!