सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग

Newsleaders : कोहरे से नजरबंद जिला बड़वानी,घना कोहरा और बढ़ती ठंड, विजिबिलिटी 10–20 मीटर तक सिमटी

0

Newsleaders : कोहरे से नजरबंद जिला बड़वानी,
घना कोहरा और बढ़ती ठंड, विजिबिलिटी 10–20 मीटर तक सिमटी

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

घने कोहरे के कारण से संपूर्ण जिला बड़वानी कोहरे में नजरबंद हो गया है। जिसके चलते घना कोहरा और बढ़ती ठंड से विजिबिलिटी 10–20 मीटर तक सिमटी गई है।

बड़वानी जिले में सेंधवा शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय कोहरे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दृश्यता घटकर मात्र 10 से 20 मीटर रह गई। हालात ऐसे बने कि वाहन चालकों को दिन के उजाले में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

कोहरे के कारण सुबह 8:30 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं बाजार भी सामान्य दिनों की तुलना में देरी से खुले। ठंडी हवाओं और कोहरे के संयुक्त प्रभाव से पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया।

●》खेतों पर दिखा शीतलहर का असर.》》

कोहरे और शीतलहर का सीधा असर खेती-किसानी पर भी देखने को मिला। खेतों में गेहूं, चना सहित अन्य रबी फसलों और घास पर ओस की मोटी परत बर्फ की तरह जमी हुई दिखाई दी।

लगातार तीन दिनों से बने इस मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को आशंका है कि यदि कोहरा और ठंड इसी तरह बनी रही, तो रबी फसलों को नुकसान हो सकता है।

●》तापमान का हाल, मौसम विभाग के अनुसार.》

रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम 13.0 डिग्री रहा।
मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक कोहरा बने रहने की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

●》जनजीवन पर प्रभाव.》》

ठंड के बढ़ते असर के चलते लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, वहीं रात के समय अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से सुबह और देर शाम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!