सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल...

Newsleaders : एक क्लिक में बड़वानी जिले की खबरे आपके सामने, देखिए न्यूज लीडर्स

0

Newsleaders : एक क्लिक में बड़वानी जिले की खबरे आपके सामने, देखिए न्यूज लीडर्स

चंद्रयान मिशन की ओर भावना, ● दिव्यांग क्रिकेटर दिखायेगा जलवा, ● हजारों विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, ● गीता जयंति मनाई

Newsleaders : छात्रा भावना जगदाले मिशन शक्ति–SET के लिए चयनित, इसरो से मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान प्रशिक्षण में चंद्रयान–4 में जुड़ने का अवसर

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और इसी कड़ी में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति–Mission Shakti – Space Exploration & Technology की शुरुआत की गई है। इस वैश्विक मिशन में 108 देशों की लगभग 12,000 हाईस्कूल छात्राओं को शामिल किया जा रहा है, जिनमें भारत की 130 छात्राएं चयनित हुई हैं।

“इन्हीं में से एक हैं बड़वानी जिले के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा कु. भावना प्रकाश जगदाले, जिन्हें स्पेस किड्स इंडिया द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने पर चयनित किया गया है”

मिशन के तहत भावना को इसरो और IN-SPACe द्वारा 120 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण मिलेगा, जिसमें अंतरिक्ष तकनीक, पेलोड डिज़ाइन, उपग्रह विकास तथा अंतरिक्ष यान प्रणालियों पर विशेष अध्ययन कराया जाएगा।

भावना जगदाले को दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिलने का गौरव भी प्राप्त हुआ, जो उनके लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। मिशन शक्ति–SET के माध्यम से छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने, रिसर्च एवं नवाचार को समझने तथा चंद्रयान–4 से जुड़े प्रोजेक्ट्स में योगदान का अवसर मिलेगा। इसके अलावा चयनित छात्राएं सैटेलाइट निर्माण का व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त करेंगी।

इस पहल से देश की नारी शक्ति को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नेतृत्व और नवाचार की दिशा में सशक्त प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे भारत के भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रम और अधिक मजबूत होंगे।

Newsleaders : ऑलराउंडर दिव्यांग क्रिकेटर जितेंद्र वाघ का भारतीय अंतर्राष्ट्रीय टीम में चयन

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने बड़वानी जिले के ग्राम मोरतलाई तहसील पानसेमल के ऑलराउंडर दिव्यांग क्रिकेटर जितेंद्र विनोद वाघ को आगामी अंतरराष्ट्रीय टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयनित किया है।उनके चयन पर कलेक्टर जयति सिंह और सामाजिक न्याय उपसंचालक रौनक सोलंकी ने शुभकामनाएं दीं

“भारत और नेपाल की दिव्यांग क्रिकेट टीमों के बीच 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले रांची झारखंड में 13, 14 और 16 दिसंबर को खेले जाएंगे”

जितेंद्र वाघ लंबे समय से दिव्यांग श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी ऑलराउंड क्षमताओं गेंदबाजी– बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। चयनकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि वह टीम के लिए अत्यंत उपयोगी खिलाड़ी सिद्ध होंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रदर्शन देंगे। वाघ के चयन से पानसेमल क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है।

Newsleaders : 25 छात्रावास व आश्रमों के 1967 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में 29 नवम्बर को बड़वानी शहर स्थित 25 छात्रावासों एवं आश्रमों के कुल 1967 विद्यार्थियों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह जांच RBSK आयुष चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों तथा बंधपत्रक चिकित्सक टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
जांच के दौरान छात्रों में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का चिन्हांकन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से—
• कटा होंठ/फटा तालू: 01 बच्चा
• माइल्ड एनीमिया: 317
• मॉडरेट एनीमिया: 224
• सीवियर एनीमिया: 10
• विटामिन-A की कमी: 03
• स्किन रोग: 141
• दांतों की समस्या: 117
• सिकल सेल ग्रसित: 65
• चर्म रोग: 105
• कुल एनीमिया ग्रसित बच्चे: 457
• ओटाइटिस मीडिया: 02
• डेंटल केरीज: 56
• दृष्टि संबंधी समस्या: 60
• अन्य रोग: 66

कुल 1967 बच्चों में से बड़ी संख्या में एनीमिया, दंत समस्याएं एवं त्वचा रोग सामने आए, जिनके लिए आगे उपचार हेतु फॉलो-अप कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्य में जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक राधेश्याम जमरेल तथा RBSK की टीम,
डॉ. जावेद मंसुरी, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. दीपिका कोटवाल, डॉ. प्रवीण खाण्डेकर, डॉ. सोनल मोरे, डॉ. रीना मोरिया, डॉ. अलकेश मालवीय, डॉ. विनोद खन्ना, डॉ. रोशनी मंडलोई, डॉ. रविन्द्र सावले, डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. प्रांकुर शुक्ला तथा दंत चिकित्सक एवं शहरी ANM टीम का विशेष योगदान रहा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुधार और गंभीर रोगों की प्रारंभिक पहचान के लिए महत्वपूर्ण है।

Newsleaders : श्रीराम मंदिर में गीता जयंती मनाई गई, प्रबुद्धजनों ने बताया गीता का महत्व

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

श्रीराम मंदिर पानसेमल में सोमवार रात्रि गीता जयंती के अवसर पर राम मंदिर समिति एवं गीता जयंती समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि सत्कार के बाद विधिविधान से हुई।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम मंदिर में कई वर्षों से गीता जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन होता रहा है, लेकिन लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष फिर से पारंपरिक तरीके से आयोजन देखने को मिला। प्रबुद्धजनों ने धर्म जागरण, सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन तथा सर्व समाज को एक सूत्र में जोड़ने पर भी चर्चा की।
अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में समिति सदस्य एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दिलीप कनखरे, चेतन गोयल एवं राजेश राठौड़ ने गीता जयंती के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!