सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल...

Newsleaders : एक क्लिक में खरगोन जिले की खबरें आपके सामने, देखिए न्यूज लीडर्स

0

Newsleaders : एक क्लिक में खरगोन जिले की खबरे आपके सामने, देखिए न्यूज लीडर्स

गीता जयंति तैयारी, पुनर्वास पर बैठक, युरिया की FIR, बीएलओ का शत-प्रतिशत और SIR पर सियासी दल

Newsleaders : गीता जयंती कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

खरगोन : न्यूज लीडर्स

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 01 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर राधा कुञ्ज परिसर नूतन नगर खरगोन में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह द्वारा  विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री वीरेंद्र कुमार कटारे को कार्यक्रम प्रभारी एवं कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। जिला जेल के जेलर द्वारा मुख्य कार्यक्रम के पश्चात् कारागार में श्रीमद्भागवत गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य अधिकारियों को भी कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए दायित्व सौंपे गए हैं।

Newsleaders : पुर्नवास स्थल खलकुर्द में विस्थापितों के दस्तावेज प्राप्त करने लगाया शिविर

खरगोन : न्यूज लीडर्स

सरदार सरोवर परियोजना से डूब प्रभावित व्यक्तियों को दिए गए पट्टों की रजिस्ट्री के लिए कसरावद अनुभाग के पुनर्वास स्थलों में विस्थापितों के दस्तावेज प्राप्त करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में 29 नवंबर को कसरावद अनुभाग के ग्राम खलखुर्द में शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में विस्थापित ग्रामीणों से आवेदन पत्र, घोषणा पत्र, आवंटन पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड/फार्म-80, उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र एवं पट्टा धारक की मृत्यु की दशा में तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाणपत्र आदि प्राप्त किये गए। 30 नवंबर को भी खलखुर्द में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार कसरावद अनुभाग के ग्राम बलखड़ में 01 व 02 दिसंबर को, जालपुर में 03 व 04 दिसंबर को एंव ग्राम सायता में 05 व 06 दिसंबर को पुनर्वास स्थलों में विस्थापितों के दस्तावेज प्राप्त करने के लिए शिविर आयोजित किये जाएंगे।

Newsleaders : यूरिया घोटाला, महाकाल ट्रेडर्स के विरुद्ध FIR दर्ज, प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

खरगोन : न्यूज लीडर्स

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने कसरावद तहसील के औद्योगिक क्षेत्र निमरानी स्थित महाकाल ट्रेडर्स पर उर्वरक के अवैध भंडारण एवं उपयोग पर बड़ी कार्यवाही की है। नीमरानी स्थित महाकाल ट्रेडर्स अंकित गोदाम खसरा नं. 400/401 पर उर्वरक के अवैध भंडारण एवं उपयोग की शिकायतों को संज्ञान में लेकर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गोदाम में यूरिया उर्वरक का अवैध भंडारण, परिवहन, कालाबाजारी, छलकपट एवं धोखाधड़ी पाई गई। इस संबंध में निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कसरावद की शिकायत पर पुलिस थाना बलकवाड़ा में महेंद्र पिता हाजाभाई डाफ्डा, निवासी वास कडोल, कच्छ, गुजरात एवं फेक्ट्री पर कार्यरत कर्मचारी सत्यराज सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, बी.एन.एस. की धारा 318(4) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 में दर्ज कराई गई है।

मौके पर खड़ी आयशर गाड़ी क्रमांक एम.पी. 09 जीएफ 2437, वाहन के समस्त दस्तावेज सहित खलटांका पुलिस चौकी को सुपुर्द करने की कार्यवाही की गई एवं वाहन में रखी यूरिया की बोरियों को पुलिस की निगरानी में कार्यालय, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड कसरावद की अभिरक्षा में रखा गया है। पंचनामा अनुसार शेष सामग्री जैसे ग्राईण्डर मशीन, सिलाई मशीन एवं तौल कांटा, यूरिया की खाली बोरियां, इत्यादि यथास्थिति में रखकर गोदाम सीलबंद कर दिया गया है। साथ ही यूरिया के नमूना लेकर परीक्षण हेतु सहायक परीक्षण अधिकारी, उर्वरक गुण नियंत्रण परीक्षण प्रयोगशाला इन्दौर भेजा गया है।

Newsleaders : विधानसभा-183 महेश्वर के 10 बीएलओ का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन, हुए सम्मानित

खरगोन : न्यूज लीडर्स

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-183 महेश्वर के सेक्टर क्रमांक 15 के सभी 10 मतदान केंद्रों के बीएलओ द्वारा समय सीमा से पूर्व शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य करने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री पूर्वा मंडलोई द्वारा सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ को मतदाताओं के घर-घर वितरित गणना फॉर्मों को त्रुटिरहित भरवाकर 04 दिसम्बर 2025 तक डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करना था।सेक्टर 15 के सभी 10 बीएलओ ने कड़ी मेहनत कर निर्धारित समयसीमा से 7 दिन पूर्व यानी 28 नवम्बर 2025 तक शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया।

ईआरओ सुश्री मंडलोई ने बीएलओ की इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया और निर्देश दिए कि अपने अनुभव के आधार पर अपने नजदीकी मतदान केंद्रों के बीएलओ का सहयोग करें। सम्मान समारोह में निर्वाचन सुपरवाइजर श्री मानसिंह चौहान, मास्टर ट्रेनर श्री ब्रजेश पटवारी, श्री महेश पाटीदार, श्री श्रीराम पाटीदार ,  सेक्टर-15 के अधिकारी श्री राजकुमार सराफ, सुपरवाइजर श्री राकेश पाटीदार एवं निर्वाचन शाखा से सहायक प्रोग्रामर श्री रविंद्र सिंह चौहान, श्री विजय सोलंकी, श्री जितेंद्र शर्मा एवं पूजा उपाध्याय उपस्थित रहे।

Newsleaders : विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

खरगोन : न्यूज लीडर्स

विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार 29 नवंबर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सत्येंद्र बैरवा द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 184 कसरावद में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के त्रुटिरहित गणना पत्रको को भरकर डिजिलाइजेशन कार्य को प्रत्येक मतदान केंद्र पर शत प्रतिशत पूरा करने की समीक्षा की गई।
इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को मतदान केंद्रवार शेष बचे मतदाताओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनके बीएलओ-2 के माध्यम से बीएलओ की सहायता से गणना फॉर्म प्राप्त करने में सहयोग का अनुरोध किया गया। ताकि अंतिम तिथि से पूर्व शत प्रतिशत मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिलाइजेशन हो सके।

ईआरओ श्री बैरवा ने इसके अतिरिक्त 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के युक्तिकरण प्रस्ताव आयोग द्वारा स्वीकृत हो चुके हैं, जिनकी जानकारी प्रतिनिधियों को दी गई। प्रतिनिधियों को विभाजित हुए मतदान केंद्रों की क्रमानुसार जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। बैठक में तहसीलदार कसरावद श्री कैलाश डामर , श्री मुकेश मचार सहायक निर्वाचन अधिकारी कसरावद तथा निर्वाचन शाखा प्रभारी विजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!