सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि...

Newsleaders : पत्रकारों की सुरक्षा की मांग तेज, इंदौर में हमले की निंदा, खेतिया पत्रकार संघ ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन

0

Newsleaders : पत्रकारों की सुरक्षा की मांग तेज, इंदौर में हमले की निंदा, खेतिया पत्रकार संघ ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर, खेतिया

प्रदेश में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर पत्रकार समुदाय में रोष है। इंदौर में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा करते हुए नगर पत्रकार संघ खेतिया ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी सुरेंद्र कणेश को सौंपा।

ज्ञापन में पत्रकार संघ ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा हेतु सरकार को त्वरित प्रभाव से कानून बनाना चाहिए। इंदौर की घटना के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, साथ ही आगामी विधानसभा सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की मांग भी उठाई गई।

पत्रकार संघ ने कहा कि बिना सुरक्षा के पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि फील्ड में काम कर रहे पत्रकार सुरक्षित रह सकें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पत्रकार संघ खेतिया के अध्यक्ष राजेश नाहर, सचिव रविंद्र सोनीस, उपाध्यक्ष रियाज़ कापड़िया, जितेंद्र सनेर, कोषाध्यक्ष जयेश पटेल, तथा सदस्य अनिल चौधरी, आबिद शेख, जितेंद्र जोशी, महेश भावसार, हर्षल जैन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!