सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

Newsleaders : इंदौर RTO में भ्रष्टाचार की कवरेज कर रही पत्रकारों की टीम पर हमले के विरोध में सेंधवा पत्रकारों ने दिया ज्ञापन

0

Newsleaders : इंदौर RTO में भ्रष्टाचार की कवरेज कर रही पत्रकारों की टीम पर हमले के विरोध में सेंधवा पत्रकारों ने दिया ज्ञापन

“सच दिखाना पड़ा भारी, RTO में भ्रष्टाचार की कवरेज कर रही टीम पर हमला, पत्रकार घायल, कैमरा तोड़ा गया, क्या सच बोलना जुर्म है?”

न्यूज लीडर्स : सेंधवा/इंदौर

इंदौर RTO कार्यालय में भ्रष्टाचार और दलाली के नेटवर्क पर रिपोर्टिंग कर रही न्यूज़ 24 की टीम पर कथित दलालों और असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। घटना में राज्य स्तरीय पत्रकार हेमंत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ मौजूद कैमरामैन राजा का कैमरा तोड़ दिया गया।घटना का असर सेंधवा के पत्रकारों में दिखा।

●》सेंधवा पत्रकारों में रोष, कार्रवाई की मांग.》》

घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए सेंधवा में पत्रकारों ने SDM कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि—
• आरोपियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तार किया जाए,
• उन पर जानलेवा हमले और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में FIR दर्ज हो,
• और RTO कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि आरोपियों के खिलाफ समय-सीमा में कार्रवाई नहीं हुई, तो पत्रकार संगठन उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान क्षेत्र के सभी प्रमुख पत्रकार मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में न्यूज़ 24 की टीम ने इंदौर RTO कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार, दलाली और आम नागरिकों से जुड़े लंबे समय से लंबित मामलों पर स्टिंग आधारित एक समाचार प्रकाशित किया था। इसी मुद्दे से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए सोमवार को पत्रकार हेमंत शर्मा और उनके साथी कैमरामैन राजा कवरेज के लिए कार्यालय पहुंचे थे।

कवरेज के दौरान RTO कार्यालय के कथित भ्रष्ट कर्मचारी, दलाल और उनके बताए गए गुंडा तत्व अचानक पत्रकारों पर टूट पड़े। हेमंत शर्मा के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में इंदौर के जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों ने कैमरामैन का कैमरा भी तोड़ दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!