सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क, व्यापार, नौकरी, धन... Rashifal Today 31 जुलाई 2026 : किन 7 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क, व्यापार, नौकरी... Rashifal Today 30 जुलाई 2026 : आज किस्मत किस पर मेहरबान? धन लाभ या नुकसान? किससे मिलेगा भाग्य का साथ... Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि...

Newsleaders : कलेक्टर करेंगी सेन्धवा में आज जनसुनवाई, अंचल की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

0

Newsleaders : कलेक्टर करेंगी सेन्धवा में आज जनसुनवाई, अंचल की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

न्यूज लीडर्स : सेन्धवा

जिले के दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं मौके पर ही समाधान के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में 25 नवम्बर 2025, मंगलवार को सेन्धवा में विशेष जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

●》कलेक्टर की जनसुनवाई : गाँव-गाँव तक प्रशासन.》》

प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीणों और सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों को अपनी व्यक्तिगत या सामुदायिक समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय तक बार-बार न जाना पड़े।

“यह पहल दूरस्थ अंचलों के लोगों को राहत देने और प्रशासनिक सेवाओं को गाँव–गाँव तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।”

जनसुनवाई में सेंधवा क्षेत्र के सभी ग्रामों और नगरीय क्षेत्रों के नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। कलेक्टर सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं ताकि मौके पर ही संतुष्टिपूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

●》और अंत में.》》

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई का लाभ उठाते हुए अपनी स्थानीय, व्यक्तिगत या सामुदायिक समस्याओं का समय रहते निराकरण कराएं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!