सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

Newsleaders : सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में बड़वानी जिला पुनः टॉप पर

0

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में बड़वानी जिला पुनः टॉप पर


बड़वानी : न्यूज लीडर्स

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के द्वारा निरंतर सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा किये जाने एवं विभागीय अधिकारियों को शिकायत का निराकरण करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करने के फलस्वरूप बड़वानी जिला अक्टूबर माह में भी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में प्रदेश के टॉप 5 जिलो में सम्मिलित रहा है।

लोकसेवा प्रबंधक श्रीमती शारदा सराफ ने बताया कि बड़वानी जिले में माह अक्टूबर में कुल 2021 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसमें से 1765 शिकायतें संतुष्टि पूर्ण बंद की गई। जिले के ऊर्जा विभाग, राजस्‍व विभाग नगरीय प्रशासन, योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग, खाद्य विभाग, गृह विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, वित्त विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग,स्कूल शिक्षा विभाग, खनिज विभाग, श्रम विभाग,पशुपालन विभाग,

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग सहकारिता, जल संसाधन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, कृषि उपज मंडी एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग A ग्रेड में रहे।
कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले में सीएम हेल्प लाईन के A ग्रेड में आने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी एवं सभी अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करने हेतु आदेश किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!