सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत... "25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या... "दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों म...

Newsleaders : मध्यप्रदेश कांग्रेस में नई हवा, महिला कांग्रेस और सेवा दल को मिला नया नेतृत्व,जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

0

Newsleaders : मध्यप्रदेश कांग्रेस में नई हवा, महिला कांग्रेस और सेवा दल को मिला नया नेतृत्व,जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया है, रीना बौरासी सेतिया महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, अवनीश भार्गव सेवा दल के मुख्य संयोजक नियुक्त हुए है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश संगठन में दो अहम नियुक्तियाँ करते हुए महिला कांग्रेस और सेवा दल में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज़ की,

बता दें कि भोपाल की महापौर रह चुकीं विभा पटेल को मार्च 2022 में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब उनकी जगह इंदौर के सांवेर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं रीना बौरासी प्रदेश अध्यक्ष बनाई गईं हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रीमती रीना बौरासी सेतिया को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और श्री अवनीश भार्गव को मध्यप्रदेश सेवा दल के मुख्य संयोजक के रूप में मंजूरी दे दी है। दोनों नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू हैं।

इस आदेश के साथ प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर महिला मोर्चा और सेवा दल को नई नेतृत्व क्षमता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी का मानना है कि नए चेहरों के आने से संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।
दोनों नेताओं के सामने विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों, संगठन विस्तार, महिला हितों से जुड़ी रणनीति को जमीनी स्तर पर सेवा दल को सक्रिय करने की जिम्मेदारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!