सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ...

Newsleaders : जीतू पटवारी का संगठन चक्रव्यूह, SIR पर कांग्रेस ने शुरू की ब्लॉक-टू-बूथ मॉनिटरिंग

0

Newsleaders : जीतू पटवारी का संगठन चक्रव्यूह, SIR पर कांग्रेस ने शुरू की ब्लॉक-टू-बूथ मॉनिटरिंग

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मध्यप्रदेश में नामावली में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर कांग्रेस ने पूरी तरह कमर कस ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन को ब्लॉक स्तर तक सक्रिय करने के निर्देश देते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी क्षेत्रवार तय कर दी है।

कांग्रेस का कहना है कि मौजूदा राजनीतिक वातावरण बेहद तेज, आक्रामक और अनिश्चित है, ऐसे में पार्टी को “पूरी तरह सतर्क रहने” की आवश्यकता है।

जीतू पटवारी ने मीडिया से कहा कि

“वर्तमान दौर की राजनीति में कहीं ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। SIR को लेकर पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्थितियों की सटीक जानकारी जुटाना और संगठन को फील्ड में मजबूत करना है।”

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस SIR प्रक्रिया के जरिए बूथ स्तर तक की कमजोरियों, स्थानीय मुद्दों और जनसंपर्क की स्थिति का विश्लेषण कर रही है। पार्टी ने सभी ज़िला व ब्लॉक समन्वयकों को तय समयसीमा में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस का यह कदम आगामी चुनावी रणनीति को देखते हुए महत्वपूर्ण हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!