सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा...

Newsleaders : जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस थाना परिसर में बड़ा धमाका, कई लोग हताहत, 9 की मौत

0

Newsleaders : जम्मू-कश्मीर: नौगाम पुलिस थाना परिसर में बड़ा धमाका, कई लोग हताहत, 9 की मौत

न्यूज लीडर्स : विशेष

श्रीनगर जम्‍मू-कश्मीर में नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर में शुक्रवार रात बड़े विस्फोट की घटना हुई। इस विस्फोट में कम-से-कम 9 लोगों की मौत हो गई है साथ ही 25-30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
धमाका उस वक्त हुआ जब पुलिस और फोरेंसिक टीम फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक सामग्री विशेष रूप से अमोनियम नाइट्रेट के सैंपल ले रही थी। यह विस्फोटक लगभग 360 किलोग्राम का जखीरा था, जिसे “व्हाइट-कॉलर आतंकवादी मॉड्यूल” के संबंध में बरामद किया गया था।

धमाके के तुरंत बाद छोटे छोटे लगातार विस्फोट की भी सूचना है, जिससे रेस्क्यू मुश्किल हो गया। पुलिस स्टेशन की इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है, और आसपास के वाहनों में आग लगने की रिपोर्ट है। अधिकारियों का कहना है कि यह आतंकवादी हमला नहीं, बल्कि “दुर्घटनात्मक विस्फोट” की स्थिति लग रही है।

यह पूरी घटना दिल्ली में हाल ही में हुए “लाल किला कार ब्लास्ट” के मॉड्यूल से जुड़ी बरामद विस्फोटक सामग्री से जुड़ी जांच के दौरान सामने आई है। मामले की गहरी जांच चल रही है। कैसे ये विस्फोटक पुलिस स्टेशन में रखे गए, सुरक्षा/प्रोटोकॉल में कोई चूक तो नहीं हुई, ये देखने की कोशिश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!