सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

Newsleaders : प्रदेश में ठंड का कहर, इंदौर ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, भोपाल-उज्जैन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे

0

Newsleaders : प्रदेश में ठंड का कहर, इंदौर ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, भोपाल-उज्जैन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मध्यप्रदेश में सर्दी ने अचानक दस्तक दे दी है। नवंबर की शुरुआत में ही तापमान रिकॉर्ड स्तर तक नीचे चला गया है। इंदौर में 10 साल का नवंबर का रिकॉर्ड टूटा है, वहीं भोपाल, उज्जैन और राजगढ़ जैसे शहरों में पारा पचमढ़ी से भी नीचे चला गया है।

●》प्रदेश में तापमान में आई गिरावट.》》

राजधानी भोपाल में बीते दो दिनों में तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में तो 10 साल का नवंबर का रिकॉर्ड टूट गया है। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां एक ही रात में तापमान 2 डिग्री तक नीचे आ गया। ग्वालियर में 11.3, जबलपुर में 14.6, और उज्जैन में 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दतिया में 11.1, गुना 12.2, धार 12.4, रीवा 12.5, जबकि श्योपुर और नौगांव में 13 डिग्री तक पारा पहुंचा। बैतूल में 13.2, उमरिया 13.8, टीकमगढ़ 14, सागर 14.2, रतलाम 14.5, सतना 14.9 और छिंदवाड़ा-दमोह में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

●》और  अंत में.》》

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। यानी, अब मध्यप्रदेश में सर्दी का असली आग़ाज़ हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!