सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल...

Newsleaders : पहली बार हरि-हर मिलन महोत्सव, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ नगर

0

Newsleaders : पहली बार हरि-हर मिलन महोत्सव, भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ नगर

न्यूज लीडर्स : सेंधवा

सेंधवा नगर में मंगलवार को धार्मिक उत्साह और आस्था से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला, जब पहली बार हरि-हर मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हरि के रूप में भगवान विष्णु और हर के स्वरूप में भगवान शिव के अद्भुत मिलन का दैवीय दृश्य साकार हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका-परिषद सेंधवा अध्यक्ष श्रीमती बसंतीबाई यादव ने पूजन कर शोभायात का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रथ पर विराजमान भगवान हरि और भगवान हर के आकर्षक स्वरूप को देखने के लिए मार्गों के दोनों ओर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

शोभायात्रा में नगर के सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भाग लेकर “शिव ही विष्णु हैं, विष्णु ही शिव हैं” का संदेश दिया। जिससे नगर भक्तिरस में डूबा।
कार्यक्रम के दौरान पुष्पवर्षा के साथ महिलाओं ने मंगल आरती उतारकर स्वागत किया। इस तरह का कार्यक्रम पहली बार सेंधवा में हुआ है, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता और सामंजस्य का संदेश देना है। आयोजन में नगर पालिका परिषद, पुलिस प्रशासन एवं स्वयंसेवक संगठनों का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!