सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा...

Newsleaders : इंदौर में नगर निगम की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू, विकास कार्यों की प्रगति पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिया फीडबैक

0

Newsleaders : इंदौर में नगर निगम की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू, विकास कार्यों की प्रगति पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिया फीडबैक

न्यूज लीडर्स : इंदौर

शहर के लंबित विकास कार्यों और प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आज नगर निगम की उच्च स्तरीय बैठक सिटी बस कार्यालय सभागार में शुरू हुई। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, और एसीएस संजय दुबे मौजूद हैं।

बैठक में आईडीए, पीडब्ल्यूडी, रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, और मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारी शामिल हैं। चर्चा का मुख्य फोकस शहर की अधूरी परियोजनाओं की प्रगति, निर्माणाधीन फ्लाईओवरों के आसपास की यातायात व्यवस्था, और नागरिकों को हो रही असुविधाओं के त्वरित समाधान पर केंद्रित है।
सूत्रों के अनुसार, आज के सत्र में फ्लाईओवर, सड़क चौड़ीकरण, ट्रैफिक डायवर्जन, और बजट रिलीज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभागवार समीक्षा की जा रही है।
बैठक के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आश्वस्त किया कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस और समयबद्ध कदम उठाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!