सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा...

Newsleaders : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया


●》गुजरात विद्यापीठ हमारे स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों की पवित्र भूमि है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
●》भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकता है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

न्यूज लीडर्स विशेष

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज दिनांक 11 अक्टूबर, 2025 को अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने गुजरात विद्यापीठ को राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के जीवंत आदर्शों का ऐतिहासिक प्रतीक कहा। उन्होंने कहा कि गुजरात विद्यापीठ परिसर हमारे स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों की पवित्र भूमि रही है। उन्होंने महात्मा गांधी की पवित्र स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात विद्यापीठ के छात्रों से कहा कि उन्हें इस बात से अवगत रहना चाहिए कि बापू उनसे राष्ट्रीय पहलों में योगदान की अपेक्षा रखते थे। राष्ट्रपति ने कहा कि बापू की अपेक्षाओं के अनुरूप छात्रों को राष्ट्र के विकास से संबंधित सभी पहलों में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने छात्रों को देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने की सलाह दी।

राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि गुजरात में लंबे समय से स्वरोजगार कीं संस्कृति रही है। उन्होंने गुजरात की स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने वाली संस्कृति को पूरे देश में फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि गुजरात विद्यापीठ के छात्र इस आत्मनिर्भरता की संस्कृति के अग्रदूत बनेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकता है और छात्रों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय स्वदेशी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शिक्षा सामाजिक पुनर्निर्माण का सबसे प्रभावशाली साधन है। उन्होंने गुजरात विद्यापीठ के शिक्षकों एवं छात्रों को शिक्षा के इस उद्देश्य का उदाहरण प्रस्तुत करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य चरित्र निर्माण एवं नैतिक मूल्यों का विकास है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी शिक्षा का व्यावहारिक उपयोग स्थानीय संदर्भों के साथ जोड़कर कर सकते हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति ने गुजरात के द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर जाकर दर्शन एवं आरती की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!