सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

Newsleaders : बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

0

बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

न्यूज लीडर्स विशेष

बिहार विधानसभा चुनाव इस साल 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने आज 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में सात करोड़ 43 लाख मतदाताओं के लिए 90 हजार 712 से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना इस महीने की 10 तारीख को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना इस महीने की 13 तारीख को जारी की जाएगी और 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने कहा कि पहली बार प्रत्‍येक निर्वाचन क्षेत्र में एक सामान्‍य पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया जाएगा जो आयोग की आंख और कान के रूप में काम करेगा। श्री कुमार ने कहा कि सभी मतदान केंद्रो पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी ताकि चुनाव प्रक्रिया पर पूरी निगरानी रखी जा सके। उन्‍होंने कहा कि जिला मजिस्‍ट्रेटों और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि किसी तरह की हिंसा कतई बर्दाशत न की जाए। उन्‍होंने यह भी बताया कि राज्‍य में पर्याप्‍त केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल तैनात किए जाएंगे और विभिन्‍न निरीक्षण बिन्‍दुओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि नशीले पर्दाथों, नकदी और शराब की अवैध आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।

 मुख्‍य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की। ये विधानसभा सीटें हैं- जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा। उपचुनाव 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!