सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्...

Newsleaders : प्रधानमंत्री मोदी कल 62 हज़ार करोड़ की युवा-केंद्रित योजनाओं का शुभारंभ करेंगे

0

प्रधानमंत्री मोदी कल 62 हज़ार करोड़ की युवा-केंद्रित योजनाओं का शुभारंभ करेंगे

न्यूज लीडर्स : नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली से 62 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण करेंगे। युवाओं के कौशल विकास की एक ऐतिहासिक पहल के तहत, प्रधानमंत्री देश भर के एक हज़ार सरकारी आईटीआई संस्थानों के उन्नयन हेतु पीएम-सेतु का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बिहार की पुनर्गठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का भी शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत पाँच लाख स्नातकों को दो वर्षों तक एक हज़ार रुपये का मासिक भत्ता प्रदान किया जाएगा। वे उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिहार में जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे।

वे बिहार के चार विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला भी रखेंगे और बिहटा में एनआईटी पटना के नए परिसर का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कौशल दीक्षांत समारोह में आईटीआई टॉपर्स को भी सम्मानित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!