सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा... "06 जुलाई का दैनिक राशिफल : कर्क, सिंह, मकर और कुंभ के लिए उन्नति के संकेत, तुला-धनु को खर्च और संबं...

Newsleaders : मुख्यमंत्री ने दिवंगत नागरिकों के परिजन को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत, खण्डवा और उज्जैन में दुर्गा विसर्जन में हुए हादसों पर दु:ख व्यक्त किया

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खण्डवा और उज्जैन में दुर्गा विसर्जन में हुए हादसों पर दु:ख व्यक्त किया, दिवंगत नागरिकों के परिजन को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के अवसर पर खण्डवा और उज्जैन जिले में घटित अलग-अलग घटनाओं में नागरिकों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति और प्रभावित परिवारों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

●》प्रभावित परिवारों को सहायता.》》

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली प्रवास में दोनों जिले की घटनाओं की जानकारी प्राप्त होते ही उज्जैन और खण्डवा कलेक्टर को इन घटनाओं में दिवंगत नागरिकों के परिजन को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन घटनाओं में घायल हुए व्यक्तियों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरूवार को खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम जामली में ट्रेक्टर-ट्राली दुर्घटना में 11 लोगों के निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। इसी तरह उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में ग्राम नरसिंगा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे दो लोगों की मृत्यु का समाचार मिला है। इन घटनाओं के पश्चात आवश्यक राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!