सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क...

Newsleaders : तमिलनाडु सरकार ने करूर रैली भगदड़ की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग का किया गठन

0

तमिलनाडु सरकार ने करूर रैली भगदड़ की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग का किया गठन

तमिलनाडु सरकार ने करूर रैली भगदड़ की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग का किया गठन

न्यूज लीडर्स

तमिलनाडु सरकार ने करूर में एक रैली में हुई भगदड़ की दुखद घटना की जाँच के लिए उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जाँच आयोग का गठन किया है। इस रैली में 39 लोगों की जान चली गई थी। यह घटना कल अभिनेता से नेता बने और टीवीके के संस्थापक विजय के स्वागत में आयोजित विशाल सभा के दौरान हुई।

चिकित्सा शिक्षा निदेशक के अनुसार, वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में 81 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे वेंटिलेटर पर हैं। सभी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उनके पार्थिव शरीर परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

विभिन्न दलों के नेताओं ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक घायल को पचास हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने आज सवेरे अस्पताल का दौरा किया। उन्‍होंने आश्वासन दिया कि सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगी।

विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने करूर सरकारी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। बाद में उन्होंने कार्यक्रम में पर्याप्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन करने में विफल रहने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक नैनार नागेंद्रन ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में इस त्रासदी की जाँच की माँग की । उन्‍होंने कहा कि दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जाँच आवश्यक है।

तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक जी. वेंकटरमन ने कहा है कि पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया गया था कि अभिनेता विजय दोपहर को पहुँचेंगे, लेकिन वे शाम 7 बजकर 40 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। इस दौरान, उम्मीद से ज़्यादा भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि टीवीके महासचिव एन. आनंद और चार अन्य के खिलाफ इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है।

टीवीके के संस्थापक विजय ने मृतकों के परिवारों के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। चेन्नई के पनैयूर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के बाद एक बयान में, उन्होंने भगदड़ में घायल हुए लोगों का पूरा चिकित्सा खर्च वहन करने का भी वादा किया। इस बीच, टीवीके ने मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ से भगदड़ मामले का स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया है। हालाँकि, न्यायमूर्ति धंदापानी ने पार्टी को अदालत में एक औपचारिक याचिका दायर करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति धंदापानी और न्यायमूर्ति जोतिरमन की पीठ कल दोपहर 2 बजे के बाद याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!