सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

Newsleaders : न्यूज लीडर्स का असर, अधूरी पुलिया निर्माण, CEO ने बाईक से पहुंच अवलोकन किया, दो सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

0

Newsleaders : न्यूज लीडर्स का असर, अधूरी पुलिया निर्माण, CEO ने बाईक से पहुंच अवलोकन किया, दो सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

खेतिया : न्यूज लीडर्स

अधूरी पुलिया निर्माण पर न्यूज लीडर्स की खबर का असर देखा गया। CEO ने बाईक से पहुंचकर अवलोकन कर दो सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करने वाली खबरों का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। खेतिया के निकट ग्राम पंचायत निसरपुर में अधूरी पड़ी पुलिया के मुद्दे पर जब न्यूज़ लीडर्स ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया, तो जिला पंचायत बड़वानी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री काजल जावला (IAS) मौके पर पहुंचीं।

●》CEO का अवलोकन और निर्देश.》》

तकनीकी अमले और जनपद पंचायत पानसेमल सीओ डावर के साथ सीईओ जावला निर्माण स्थल पर पहुंचीं। सड़क मार्ग न होने के कारण उन्हें पैदल और मोटरसाइकिल से जाना पड़ा। अधूरे पुल निर्माण को देखकर उन्होंने सरपंच और सचिव को दो सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्य नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

●》ग्रामीणों की शिकायतें.》》

इस मौके पर ग्रामीण भी मौजूद रहे। उन्होंने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना था कि, पंचायत से बड़ी रकम निकाले जाने के बावजूद कार्य अधूरे हैं। ग्रामसभा नहीं हो रही है। पंचायत घर से ही कामकाज चलाने की परंपरा बन गई है।

●》ग्रामीणों को सीईओ से उम्मीद जागी.》》

सीईओ के मौके पर पहुंचने और अवलोकन करने के बाद ग्रामीणों में आशा जगी है कि जल्द ही पुलिया का काम पूरा होगा और आवागमन की समस्या खत्म होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!