सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : पश्चिम बंगाल में रातभर बारिश से 10 लोगों की मौत, कोलकाता में हालात गंभीर

0

पश्चिम बंगाल में रातभर बारिश से 10 लोगों की मौत, कोलकाता में हालात गंभीर

न्यूज लीडर्स डेस्क

पश्चिम बंगाल में रातभर बारिश से 10 लोगों की मौत, कोलकाता में हालात गंभीर

पश्चिम बंगाल में रात भर हुई बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। राजधानी कोलकाता भी इसके गंभीर प्रभावों का सामना कर रही है। पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में रात भर मूसलाधार बारिश हुई, जिससे व्यापक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और दस लोगों की जान चली गई। कोलकाता में करंट लगने से 8 लोगों की मौत हुई। शहर जलभराव, बिजली कटौती और यातायात जाम से जूझ रहा था। जहाँ पीड़ित शहर के विभिन्न जलमग्न इलाकों में पानी के नीचे खुले बिजली के तारों के संपर्क में आ गए।

कोलकाता में लगभग हर सड़क जलमग्न होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ट्रेन और मेट्रो सेवाएँ भी बाधित रहीं। लगातार बारिश के कारण, कोलकाता और उसके उपनगरों के बड़े हिस्से में बिजली और इंटरनेट सेवाएँ भी बाधित रहीं। तेज बारिश के कारण कई दुर्गा पूजा पाण्‍डाल क्षतिग्रस्त हो गए।

इस बीच, कोलकाता में रात भर हुई तेज वर्षा के बाद शहर के हवाई अड्डे पर 60 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 42 अन्य उड़ानें विलंबित रहीं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहाड़ी इलाकों को छोड़कर आज सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और सरकारी प्रायोजित स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। उन्होंने सीबीएसई और आईसीएसई स्कूल प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है तो वे छुट्टियों की घोषणा करें।

मौसम विभाग के अनुसार शहर में पिछले 39 वर्षों में छह घंटे के इतने कम समय में इतनी तेज बारिश नहीं देखी गई है। आगामी दिनों में और बारिश का अनुमान है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों और कोलकाता में तेज बारिश होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!