सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ...

NEWS Leaders : बड़वानी जिले में अब तक 7173.2 मिमी वर्षा दर्ज,औसत से अभी कम, पिछले वर्ष की तुलना में घटा आंकड़ा, देश में क्या है मौसम का अनुमान जानिए

0

NEWS Leaders : बड़वानी जिले में अब तक 7173.2 मिमी वर्षा दर्ज,औसत से अभी कम, पिछले वर्ष की तुलना में घटा आंकड़ा, देश में क्या है मौसम का अनुमान जानिए

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिले में इस वर्ष मानसून की सक्रियता जारी है। 1 जून 2025 से 18 सितम्बर 2025 तक जिले में कुल 7173.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में कुछ कम है। वर्ष 2024 में इसी अवधि में जिले में 7621.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

●》वर्षा मापी केंद्र से प्राप्त बारिश के दर्ज आकड़े.》》

जिला मुख्यालय बड़वानी में अब तक 531.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, वहीं सबसे अधिक वर्षा निवाली तहसील में 1068.0 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा सेंधवा में 961.3 मिमी, वरला में 849.9 मिमी, चाचरिया पाटी में 785.0 मिमी और ठीकरी में 750.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पाटी तहसील में सबसे कम 352.2 मिमी वर्षा हुई है। राजपुर (616.0 मिमी), अंजड़ (509.3 मिमी) और पानसेमल (749.6 मिमी) में भी औसत से कम वर्षा दर्ज की गई।

●》औसत वर्षा की तुलना.》》

इस वर्ष जिले की औसत वर्षा 717.3 मिमी (28.2 इंच) है, जबकि सामान्य औसत वर्षा 746.3 मिमी (29.38 इंच) मानी जाती है। यानी अभी तक जिले में औसत से करीब 29 मिमी वर्षा कम हुई है।

●》देश में क्या है मौसम का अनुमान जानिए.》》

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के तटवर्ती इलाकों, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल समेत देश के दक्षिणी हिस्‍सों में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया। उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!