सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया?

NEWS Leaders : उज्जैन में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा, भीड़ के बीच गूंजा नारा – “वोट चोर गद्दी छोड़”

0

NEWS Leaders : उज्जैन में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा, भीड़ के बीच गूंजा नारा – “वोट चोर गद्दी छोड़”

उज्जैन : न्यूज लीडर्स

किसानों के हक और न्याय की मांग को लेकर शनिवार को उज्जैन में कांग्रेस ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किसान न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। भीड़ उमड़ी और चारों तरफ़ “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे गूंजते रहे।

देखिए वीडियो

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मंच पर अतिथियों का स्वागत पारंपरिक सूती माला पहनाकर और माल्यार्पण से किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था में पारदर्शिता होनी चाहिए, लेकिन आज इसमें भारी कमी है और वोट चोरी की घटनाएँ हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 साल से शासन कर रही भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से बेखबर है। किसान, आदिवासी और दलितों का लगातार शोषण हो रहा है और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में भाजपा पर जनविरोधी नीतियाँ थोपने का आरोप लगाते हुए जनता से एकजुट होकर कांग्रेस का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल किसानों तक सीमित नहीं है बल्कि लोकतंत्र को बचाने का भी संकल्प है।

सभा स्थल पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस की इस हुंकार को समर्थन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!