सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत... "25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या... "दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों म... "20 मई 2026 राशिफल : पुनर्वसु नक्षत्र में मेष, मिथुन और तुला को लाभ, कन्या-मकर रहें सतर्क, क्या कहते... मंगलवार का राशिफल : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को धन लाभ और कुछ को सा... सोमवार का राशिफल : रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सतर्क रहने की सलाह, आज... रविवार का राशिफल : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए शानदार दिन, किस राशि को मिलेगा रुका पैसा, कि... "राशिफल शनिवार 16 मई 2026 : शनि और अमावस्या में जानें किसका चमकेगा भाग्य, मेष, मिथुन, तुला और कुंभ क...

NEWS Leaders टाॅप 2 बड़वानी : जिले के 107 मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी की सौगात, विद्यार्थियों को निःशुल्क सायकिल का वितरण

0

NEWS Leaders टाॅप 2 बड़वानी : जिले के 107 मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी की सौगात, विद्यार्थियों को निःशुल्क सायकिल का वितरण

न्यूज लीडर्स बड़वानी

बड़वानी जिले के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय क्र.1 में निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजनांतर्गत जिले के शासकीय स्कूलों के कक्षा बारहवीं के 107 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

●》निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना.》》

प्रदेश में निःशुल्क ई-स्कूटी योजना के अंतर्गत ऐसे पात्र छात्र-छात्राऐं जिन्होंने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग अन्तर्गत संचालित शासकीय हायर सेकेण्डरी शाला में नियमित अध्ययन कर माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकेण्ड्री कक्षा 12वीं में समस्त संकाय में टॉप किया है।

वर्ष 2024-25 के लिए 12वीं की परीक्षा में प्रदेश के कुल 7,832 स्कूल टॉपर्स विद्यार्थियों को स्कूटी राशि प्रदान की गई जिसमें बड़वानी जिले के कुल 107 विद्यार्थी शामिल हैं।”

●》और अंत में.》》

बालिका, बालक विद्यालय एवं को-एड स्कूल के टॉपर विद्याथियों को स्कूटी प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

●》कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि-अतिथि उपस्थित थे.》》

राज्यसभा सांसद डॉ.सुमेर सिंह सोलंकी,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, बड़वानी विधायक श्री राजन मंडलोई, श्री विक्रम चौहान, श्री शुभमपाण्डेय,श्री आदिल तिगाले, भगवती प्रसाद शिंदे, श्री भागीरथ कुशवाह, श्री विकास यादव, श्री अमित शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शीला चौहान, एडीपीसी श्री मनोज भावसार, बीईओ श्री एस जाधव, प्राचार्य श्रीमती करुणा बेस,श्री पवन कुमार गोयल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।जिला स्तरीय स्कूटी वितरण समारोह का संचालन श्री जगदीश गुजराती ने किया एवं आभार श्री मनोज भावसार ने माना।

●》विद्यार्थियों को किया गया निःशुल्क सायकिल का वितरण.》》

न्यूज लीडर्स बड़वानी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरलाय में कक्षा 9वी में अध्ययनरत 24 विद्यार्थियो जिसमें 10 बालक एवं 14 बालिकाओं को मध्यप्रदेश शासन की निःशुल्क सायकिल वितरण योजना के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भूपेन्द्र गोयल एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री मनोज यादव एवं गणमान्य नागरिक के आतिथ्य में वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था के शिक्ष एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मोहनलाल बड़ोले द्वारा किया गया तथा संस्था प्राचार्य श्री मगनसिंह आर्य एवं सुश्री अर्चना श्रीवास द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!