सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल

NEWS Leaders : माता शबरी के नाम से जाने जाएंगे आवासीय कन्या शिक्षा परिसर आदेश जारी

0

NEWS Leaders : माता शबरी के नाम से जाने जाएंगे आवासीय कन्या शिक्षा परिसर आदेश जारी

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के परिपालन में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसरों का नाम अब माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर होगा। राज्य सरकार ने इस आशय के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में शहडोल प्रवास के दौरान कन्या शिक्षा परिसरों का नाम माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर करने की घोषणा की थी। प्र.देश में जनजातीय वर्ग की बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 82 कन्या शिक्षा परिसरों और आठ आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन संस्थानों में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधा के साथ आवासीय सुविधा भी दी जा रही है।

कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा छठवीं से 12वीं तक प्रति कक्षा 70 विद्यार्थी के मान से 490 विद्यार्थी एवं आदर्श विद्यालयों में कक्षा छठवीं से 12वीं तक प्रति कक्षा 35 विद्यार्थी के मान से 245 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। विद्यार्थियों को गणवेश, ब्लू ब्लेजर, पुस्तक, स्टेशनरी, प्रसाधन सामग्री और पोषण आहार दिया जाता है। प्रति विद्यार्थी 15 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। कन्या शिक्षा परिसर में विभिन्न गतिविधियों जैसे खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियां, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, चिकित्सा, आकस्मिक चिकित्सा के लिए प्रति विद्यालय 7 लाख 10 हजार वार्षिक खर्च का प्रावधान हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!