सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ...

NEWS Leaders : लाड़ली बहना योजना में 10 हजार से अधिक को मई से नहीं मिलेगी धनराशि, जानिए क्यों ?

0

NEWS Leaders : लाड़ली बहना योजना में 10 हजार से अधिक को मई से नहीं मिलेगी धनराशि, जानिए क्यों ?

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मप्र सरकार की महिलाओ के लिए सबसे महत्वपूर्ण लाड़ली बहना योजना में 10 हजार से अधिक महिलाओ को मई माह से लाभ नहीं मिल पाएगा।

●》मप्र में लाड़ली बहनो को बड़ा झटका.》》

मप्र में लाड़ली बहना योजना में लगातार दूसरे साल 2025 में 10 हजार 963 महिलाएं लाड़ली बहनाएं नहीं रहीं। जिन्हे मई महिने से इस योजना का अब लाभ नहीं मिल सकेगा। आपको बता दे, प्रदेश में लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को करीब 47 करोड़ रुपए हर माह मिल रहे हैं। इससे लगातार दो वर्षों से कटौती हो रही है। इस योजना के लाभ से वंचित बहनों को झटका लगा है। उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।

●》किन कारणों से वंचित हुई है महिलाए.》》

मप्र की सबसे महत्वपूर्ण लाड़ली बहना योजना में लगातार दूसरे साल 2025 में 60 वर्ष की आयु पार होने पर 10 हजार 963 महिलाएं लाड़ली नहीं रहीं। इन्हें 1250 रुपए मासिक राशि के लाभ से अलग कर दिया गया। केवल 3,92,912 महिलाएं ही इस योजना में शेष बताई गई हैं।
जैसे ही इस उम्र को पार किया, तो वृद्धावस्था पेंशन में 600 रुपए माहवार पा रही हैं। ये ऐसी महिलाओं की कहानी है, जिन्हें सरकारी नियम के चलते लाड़ली बहना योजना से बाहर होना पड़ा है।

●》इन कारणों से भी कम हुई महिलाओ की संख्या.》》

● अपात्र महिलाओं की संया: 690
● लाभ परित्याग करने वाली महिलाएं: 890
● मृत महिलाओं की संया: 646
● समग्र से डिलीट महिलाएं: 426
● आधार से समग्र डि-लिंक महिलाएं: 505
● 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं: 10963
● कुल पात्र महिलाएं: 392912
इस वजह से लाड़ली बहनों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!