सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि...

NEWS Leaders : मप्र युवक कांग्रेस के चुनाव का ऐलान, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष का होगा चुनाव

0

NEWS Leaders : मप्र युवक कांग्रेस के चुनाव का ऐलान, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष का होगा चुनाव

चुनाव के लिए एक डिजिटल ऐप लॉन्च किया गया है

न्यूज लीडर्स : ब्यूरो भोपाल

मध्यप्रदेश में युवक कांग्रेस चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक का चुनाव होगा। पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए तारीखों का खुलासा कर दिया है। चुनाव के लिए एक डिजिटल ऐप लॉन्च किया गया है। 

●》प्रमुख पदों के लिए एक साथ होगें सभी चुनाव.》》

मप्र युवक कांग्रेस चुनाव में प्रमुख पदों के लिए एक साथ सभी चुनाव होगें। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, राज्य स्तरीय समिति, जिला कमेटी के साथ विधान सभा अध्यक्ष का चुनाव शामिल है।

●》चुनाव के लिए डिजिटल ऐप लॉन्च किया.》》

भारतीय युवक कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया के लिए चुनाव के लिए एक डिजिटल ऐप लॉन्च किया है। एप के माध्यम से पदाधिकारियों का मतदान होगा। सदस्य बनते ही मतदान का अधिकार मिल जायेगा।

●》चुनाव की तिथि घोषित हुई.》》

चुनाव प्रक्रिया के तहत 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक समन्वय जिलों का दौरा करेंगे। नामांकन 27 अप्रैल से 6 मई तक भरे जायेंगे। दावे अपत्तियों ओर सुनवाई 28 अप्रैल से 7 मई तक होगी। नाम निर्देश पत्र की जांच 7 मई से 9 मई तक की जाएगी। 11 मई तक उम्मीदवारों की सूची तय हो जाएंगी।

“सदस्यता और चुनाव की तारीखों की जानकारी वेबसाइट www.ycea.in पर मिलेगी”

●》18 से 35 वर्ष के युवक ले सकते हैंं भाग.》》

इस चुनाव में 18 से 35 वर्ष के युवक ही चुनाव लड सकेंगे। वहीं चुनावों के परिणाम 5-6 महीने में घोषित होंगे। युवक कांग्रेस की सदस्यता शुल्क ₹ 50/- रुपए है।

●》अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के आरक्षित अध्यक्ष.》》

संगठन ने प्रदेश के सात जिलों में अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए हैं। इनमें सागर, देवास, जबलपुर शहर, पांढुर्णा, गुना, बुरहानपुर और सतना शामिल हैं।

●》मतदान के आधार पर पदाधिकारी बनेंगे.》

मतदान के आधार पर पदाधिकारी बनेंगे। जिस पद के लिए जिसे जितने मत मिलेंगे, उसके आधार पर उसके पद का निर्धारण हो जाएगा। मान लीजिए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सात अभ्यर्थी खड़े हैं, उसमें सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाला अध्यक्ष और उसके बाद मतों के आधार पर चार उपाध्यक्ष बनेंगे।
इनमें दो पद अनुसूचित जाति-जनजाति और दो अनारक्षित रहेंगे। शेष अभ्यर्थी सचिव बनाए जाएंगे। महासचिव के 20 से 22 पद रहेंगे।

●》अब नये दौर में नेता सीधे चुने जाएंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान.》》

भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि अब ऐसा दौर शुरू हो रहा है, जब पार्टी के युवा नेता सीधे चुनाव के माध्यम से चुने जाएंगे, न कि उन्हें नामांकित किया जाएगा। यह बदलाव भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक है और यह सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। इससे पहले भी भारतीय युवक कांग्रेस आंतरिक चुनाव कर चुका है। पिछले बार 2020 में मप्र युवक कांग्रेस के चुनाव हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!