सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत... "25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या... "दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों म...

NEWS Leaders : शहीद खाज्या नायक स्मारक को लेकर विधानसभा में मोंटू सोलंकी ने उठाया सवाल,? क्या मिला जवाब! लीडर्स से जानिए

0

NEWS Leaders : शहीद खाज्या नायक स्मारक को लेकर विधानसभा में मोंटू सोलंकी ने उठाया सवाल,? क्या मिला जवाब ! लीडर्स से जानिए

भंवरगढ किले में स्मारक बनाने की तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कि थी घोषणा, पूरी रिपोर्ट लीडर्स पर,

न्यूज लीडर्स : ब्यूरो सेंधवा

जनजातीय क्रांतिकारी योद्धा वीर खाज्या नायक के नाम से बनने वाले स्मारक को लेकर मप्र विधानसभा में सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी के पूछे गये सवाल से सच्चाई सामने आई है।

●》वीर खाज्या नायक स्मारक बनाने की घोषणा.》》

वर्ष 2007 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह ने सेंधवा तहसील की ग्राम पंचायत बख्तरिया में स्थित बिजासन घाट के पहले बने भंवरगढ किला परिसर में आदिवासी क्रांतिकारी वीर खाज्या नायक स्मारक के निर्माण की घोषणा आज से आठ साल पहले 19 फरवरी, 2017 को की थी।

यह स्मारक बड़वानी क्षेत्र के धाबा बावड़ी में बनाए गए क्रान्तिकारी भीमा नायक स्मारक की तर्ज पर सेंधवा शहर से 14 किमी दूर एबी रोड पर भंवरगढ़ स्थित किला परिसर में आदिवासी क्रांतिकारी खाज्या नायक स्मारक के निर्माण की घोषणा 19 फरवरी, 2017 को सीएम शिवराजसिंह चौहान ने की थी।

●》घोषणा के बाद  प्रशासनिक हलचल हुई थी तेज.》》

तत्कालीन कलेक्टर तेजस्वी नायक, तत्कालीन एसडीएम एमएल कनेल और वन विभाग के अधिकारियों ने भंवरगढ़ स्थित प्राचीन किले और अन्य स्थानों का निरीक्षण कर किले के अंदर स्मारक बनाया जाना तय किया था। इसके बाद वन विभाग ने भी वहां स्मारक बनाए जाने को लेकर मंजूरी दे दी थी। जिला प्रशासन ने किले के पास ट्यूबेल खनन भी करवाया था। लेकिन इसके बाद पिछले करीब आठ साल से वीर क्रांतिकारी खाज्या नायक का स्मारक बनाए जाने को लेकर कोई गतिविधि नहीं दिखाई दे रही है।

●》विधायक मोंटू सोलंकी ने विधान सभा में उठाया मुद्दा.》》

स्मारक की लेटलतीफी देखकर सेंधवा के विधायक मोंटू सोलंकी 24 मार्च 2025 को विधानसभा में तत्कालीन सीएम शिवराजसिंह की घोषणा को लेकर अतारांकित प्रश्न उठाया। इस मुद्दे पर मप्र सरकार ने क्या उत्तर दिया उससे पहले यह जान ले की विधायक मोंटू सोलंकी ने क्या सवाल पूछे जानिए।

●》श्री मोंटू सोलंकी का सवाल :- क्या राज्य मंत्री संस्कृति यह बताने की कृपा करेंगे की,

(क) :-  विधानसभा क्षेत्र के बख्तरिया ग्राम में वीर शहीद खाज्या नायक स्मारक बनाने की घोषणा तत्कालिक मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष 2007 में की गई थी। किंतु उक्त घोषणा पर वर्तमान तक विभाग द्वारा अमल नहीं किया गया। जनभावना को दृष्टिगत रखते हुए कब तक उक्त स्थान पर वीर खाज्या नायक स्मारक बन सकेगा।

●》श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी राज्य मंत्री, संस्कृति का जवाब। 

(क) :- विभाग अंतर्गत वीर शहीद खाज्या नायक स्मारक बनाने की कोई योजना प्रस्तावित नहीं है।

●》स्मारक बनाने पर सरकार ने किया इंकार.》》

पिछले आठ वर्षों सें शहीद वीर खाज्या नायक की स्मृति में बनने वाले स्मारक बनने को लेकर विधानसभा में अतारांकित सवाल के जवाब में स्मारक नहीं बनने के दिये उत्तर से आदिवासी जनसंगठनों में निराशा आई है।

●》और अंत में.》》

इतिहास साक्षी है की जनजातीय क्रांतिकारी योद्धा खाज्या नायक भंवरगढ़ घाट में अंग्रेजों का खजाना लूटकर देशवासियों और जरूरतमंदों में बांटते थे जो अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए बड़ी बिजासन घाट क्षेत्र में  शहीद हुए थे। जिनकी प्रेरणादायक स्मृति में बनने वाले स्मारक की घोषणा अब पूरी नहीं हो पाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!