सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का...

NEWS Leaders : महाशिवरात्रि पर्व के नर्मदा नदी तटों पर बड़वानी पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजाम

0

NEWS Leaders : महाशिवरात्रि पर्व के नर्मदा नदी तटों पर बड़वानी पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़वानी पुलिस द्वारा नर्मदा नदी के विभिन्न तटों एवं घाटों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में जिले के सभी संबंधित थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके तहत पुलिस बल, जल पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा उपायों के अंतर्गत ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घाटों की निगरानी की जा रही है।

●》सुरक्षा की दृष्टी से पुलिस प्रशासन की अपील.》》

बड़वानी पुलिस श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से मनाएं तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। घाटों पर सावधानी बरतें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी भी आपात स्थिति में डायल 100 एवं नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!