सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : गणतंत्र दिवस परेड की सलामी कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने ली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित हुए

0

NEWS Leaders : गणतंत्र दिवस परेड की सलामी कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने ली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित हुए

आकर्षक मार्च पास्ट, नयनाभिराम झाकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न एवं शहीदो को श्रृद्धासुमन अर्पित किये

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिला मुख्यालय के पीएम श्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में झण्डावंदन कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग द्वारा कर परेड की सलामी ली गई है।

“पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित इस समारोह कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया गया।”

●》आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किये गये.》》

गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष सशस्त्र बल जिला पुलिस बल महिला प्लाटून, विशेष सशस्त्र बल जिला पुलिस बल, जिला पुरूष बल पुरूष प्लाटून, जिला होमगार्ड बल, जिला फारेस्ट बल द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किये गये। जिन्हे पुरस्कृत किया गया।

●》शहीदो को श्रृद्धासुमन अर्पित किये गए.》》

नगर में गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 7 बजे से ही हो गई थी। विजय स्तम्भ पर जनप्रतिनिधियो एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने 1857 स्वतंत्रता संग्राम के सैनानियो को एवं शहीदो को श्रृद्धासुमन भी अर्पित किये।

●》झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न.》》

शासकीय विभागों की और से शासकीय योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली झांकिया भी निकाली गई। इस अवसर पर शिक्षण संस्थाओं की और से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। शासकीय विभागों की झांकियों और शिक्षण संस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए लेकर उन्हे पुरस्कृत किया गया।

●》श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी सम्मानित.》》

कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के 17 कर्मियों, 5 तहसीलदारों, पुलिस विभाग के 29 कर्मियों, विकासखण्ड स्तरीय 11 कर्मियों, अशासकीय संस्थाओं के 7 प्रतिनिधियों, राजस्व विभाग के 19 कर्मियों, 39 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, 9 एएनएम, 12 आशा कार्यकर्ताओ एवं पर्यवेक्षकों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किया।

●》इन स्थानो पर भी हुआ झण्डावंदन.》》

मुख्य समारोह के पूर्व कलेक्टरेट में कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिह पटेल द्वारा झण्डावंदन किया गया । इसी प्रकार विभिन्न शासकीय कार्यालयो में झण्डावंदन जनप्रतिनिधियो संबंधित अधिकारियो द्वारा किया गया।

●》और अंत में.》》

मुख्य समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमरेसिंह सोलंकी, लोक सभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, पूर्व मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, विधायक बड़वानी श्री राजन मण्डलोई, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल,

जिलाध्यक्ष श्री अजय यादव, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चौहान सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक, पत्रकार बंधु उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन बीईओ पाटी श्रीमती राजश्री पंवार एवं शिक्षक श्री अनिल जोशी द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!