सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
दीपावली विशेष राशिफल 8 नवंबर 2026: तुला, धनु और मकर राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ...

NEWS Leaders : मां नर्मदा किनारे होगी डाॅ.मोहन यादव सरकार की केबिनेट बैठक, तैयारियों के लिए कलेक्टर पहुंचे महेश्वर, दिये निर्देश

0

NEWS Leaders : मां नर्मदा किनारे होगी डाॅ.मोहन यादव सरकार की केबिनेट बैठक, तैयारियों के लिए कलेक्टर पहुंचे महेश्वर, दिये निर्देश

न्यूज लीडर्स : अशोक गुप्ता खरगोन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आगामी 24 जनवरी को महेश्वर में केबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा इस बैठक के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने 14 जनवरी को अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

●》केबिनेट बैठक की तैयारियां, कलेक्टर पहुंचे महेश्वर.》》

मां नर्मदा किनारे होगी डाॅ.मोहन यादव सरकार की केबिनेट बैठक की तैयारियों के लिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने महेश्वर पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

●》मुख्यमंत्री मां नर्मदा का करेंगे पूजन.》》

मुख्य मंत्री डाॅ.मोहन यादव सहित सभी मंत्रीगण अहिल्या घाट पर पूजन और आरती करेंगे। केबिनेट की मुख्य बैठक नर्मदा रिस्ट्रीट होटल में विशेष रुप से तैयार किए गए डोम में आयोजित की जाएगी। वहीं अष्ट पहलू की सीढियों के सामने केबिनेट की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी होगी।

●》कलेक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक.》》

बैठक में केबिनेट बैठक के दौरान मंत्रीगणों के आगमन, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, ठहरने की व्यवस्था आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्यनारायण दर्रो, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री प्रशांत आर्य, सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी, खनिज अधिकारी श्री सावन सिंह चौहान, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रितु अग्रवाल, श्री उमेश जोशी, श्री निरज अमझेरे उपस्थित थे।

●》किला घाट 24 जनवरी को बंद रहेगा.》》

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 24 जनवरी को किला घाट पर्यटको और श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। केबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद सभी के लिए खोल दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!